Gautam Adani News: रिश्वतखोरी के आरोप लगने के बाद गौतम अडानी को एक और बड़ा झटका

Edited By Updated: 21 Nov, 2024 12:01 PM

big setback for gautam adani slipped in the list of billionaires

अमेरिका में रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों के बाद गौतम अडानी की संपत्ति में भारी गिरावट आई है। फोर्ब्स रियल-टाइम बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, अडानी 17वें स्थान से लुढ़ककर 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी कुल संपत्ति $12 अरब घटकर अब $57.4 अरब रह गई...

बिजनेस डेस्कः अमेरिका में रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों के बाद गौतम अडानी की संपत्ति में भारी गिरावट आई है। फोर्ब्स रियल-टाइम बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, अडानी 17वें स्थान से लुढ़ककर 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी कुल संपत्ति $12 अरब घटकर अब $57.4 अरब रह गई है।

यह भी पढ़ें: गौतम अडानी पर रिश्वतखोरी के आरोप, अमेरिका में गिरफ्तारी वारंट जारी

शेयर बाजार में अडानी ग्रुप को झटका

आरोपों का असर अडानी ग्रुप के शेयरों पर भी दिखा।

  • अडानी एंटरप्राइजेज: 15% की गिरावट
  • अडानी पोर्ट्स: 15% की गिरावट
  • अडानी पावर: 13.75% की गिरावट
  • अडानी ग्रीन एनर्जी: 20% की गिरावट
  • अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस: 20% की गिरावट
  • एसीसी सीमेंट: 14.35% की गिरावट
  • अंबुजा सीमेंट: 10% का लोअर सर्किट
  • अडानी विल्मर: 9.51% की गिरावट

SEC का आरोप

अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने गौतम अडानी पर अमेरिकी निवेशकों को धोखा देने और सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप लगाया है। आरोपों के दायरे में अडानी के भतीजे सागर अडानी, अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के अधिकारी और एज़्योर पावर ग्लोबल लिमिटेड के कार्यकारी सिरिल काबेनेस भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका से आई Gautam Adani के लिए बुरी खबर, धड़ाम हो गए शेयर, लगा लोअर सर्किट

फेडरल सिक्योरिटीज कानून का उल्लंघन

SEC के अनुसार, अडानी ग्रीन ने अमेरिकी निवेशकों से $175 मिलियन (लगभग 1,450 करोड़ रुपए) जुटाए, जो फेडरल सिक्योरिटीज कानून के एंटी-फ्रॉड प्रावधानों का उल्लंघन करते हैं।

न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर असर

एज़्योर पावर का शेयर न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेड कर रहा था लेकिन इन आरोपों के चलते इसमें भी गिरावट आई है। आरोपों के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट के साथ-साथ निवेशकों का भरोसा भी कमजोर हुआ है। इस घटना ने अडानी ग्रुप की साख को वैश्विक स्तर पर प्रभावित किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!