होटल बुकिंग के लिए ‘बुक विद नो पेमेंट' फीचर लॉन्च

Edited By Updated: 27 Oct, 2022 08:15 PM

book with no payment  feature launched for hotel booking

भारत की अग्रणी ऑनलाईन ट्रैवल कंपनी, मेकमाईट्रिप ने एक नया व अभिनव पेमेंट मॉडल ‘बुक विद नो पेमेंट' शुरू किया है, जिसके द्वारा घरेलू और अंतररष्ट्रीय यात्री भारत एवं विदेशों में बिना किसी अग्रिम भुगतान के होटल बुक कर सकेंगे।

बिजनेस डेस्क : भारत की अग्रणी ऑनलाईन ट्रैवल कंपनी, मेकमाईट्रिप ने एक नया व अभिनव पेमेंट मॉडल ‘बुक विद नो पेमेंट' शुरू किया है, जिसके द्वारा घरेलू और अंतररष्ट्रीय यात्री भारत एवं विदेशों में बिना किसी अग्रिम भुगतान के होटल बुक कर सकेंगे। यह बेहतरीन फीचर अधिकांश होटलों में मेकमाईट्रिप और गोआईबीबो ऐप पर उपलब्ध है तथा यह सुविधा तब प्राप्त की जा सकती है, जब यात्री चेक-इन की वास्तविक तारीख से पाँच दिन पहले बुकिंग करता है।

यह फीचर उन यात्रियों की सुविधा के लिए प्रस्तुत किया गया है, जिनकी यात्रा की योजना अनिश्चित होती है, और जो यात्रा की तारीख से काफी समय पहले बुकिंग किया करते हैं। इस फीचर द्वारा उन्हें बाद में भुगतान करने की सुविधा मिलती है, और वो होटल की नीति के अनुसार, चेक-इन से 72 घंटे पहले तक भुगतान कर सकते हैं, ताकि उन्हें यात्रा से संबंधित वित्तीय चिंता का सामना न करना पड़े। होटल की बुकिंग के लिए भुगतान की विधि (यूपीआई/नेट बैंकिंग/क्रेडिट एवं डेबिट काडर् और वॉलेट्स) की पुष्टि करने के लिए यात्री को केवल एक रुपए का भुगतान करना होता है।

यदि बुकिंग पूरी न की जाए, तो मेकमाईट्रिप भुगतान किए गए इस एक रु. की राशि को ऑटोमैटिक रूप से भुगतान के ओरिज़नल माध्यम द्वारा लौटा देता है। मेकमाईट्रिप के सीओओ, विपुल प्रकाश ने कहा, ‘‘पिछले दो दशकों में हमने देश में होटलों की ऑनलाईन बुकिंग का आकार तय करने के लिए अनेक उत्पाद लॉन्च किए हैं। हम अब एक बड़ी पहल करते हुए भारत और विश्व में यात्रियों द्वारा होटल बुक करने के तरीके में परिवर्तन लाने के लिए एक नया फीचर पेश कर रहे हैं।''

उन्होंने कहा, ‘‘लॉन्च के पहले माह हमने देश में इस फीचर के उपयोग में काफी वृद्धि देखी है तथा इस समय से दो महीने बाद तक के लिए होटलों की बुकिंग हो चुकी है। इस फीचर का उपयोग करके होने वाली 35 प्रतिशत बुकिंग टियर दो और टियर तीन बाजारों से मिल रही हैं।''

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!