तेल संकट से हिल गया पाकिस्तान…शहबाज सरकार का बड़ा फैसला- 30 दिन तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्री

Edited By Updated: 04 Apr, 2026 05:17 AM

shahbaz government s big decision public transport free for 30 days

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में तेल संकट गहरा गया है। डीजल-पेट्रोल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है ताकि लोग अपनी निजी गाड़ियों का कम इस्तेमाल करें।

इंटरनेशनल डेस्कः ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में तेल संकट गहरा गया है। डीजल-पेट्रोल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है ताकि लोग अपनी निजी गाड़ियों का कम इस्तेमाल करें। इसी बीच शहबाज शरीफ सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए इस्लामाबाद में अगले 30 दिनों के लिए सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट को फ्री कर दिया है।

क्यों उठाना पड़ा यह बड़ा कदम?
जब से ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाकाबंदी की है, तब से ज्यादातर देशों के तेल टैंकर खाड़ी क्षेत्र में फंस गए हैं। चीन और भारत जैसे देशों ने पहले से तेल का स्टॉक तैयार कर रखा है, लेकिन पाकिस्तान के पास पर्याप्त भंडार नहीं है। यही वजह है कि वहां तेल की कमी बहुत ज्यादा बढ़ गई है और कीमतों में भारी उछाल आया है। शहबाज सरकार चाहती है कि लोग ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, ताकि पेट्रोल-डीजल की खपत कम हो सके।

पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर
शुक्रवार को ही कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की गई:

  • पेट्रोल: 458 रुपये प्रति लीटर (पाकिस्तानी)
  • डीजल: 520 रुपये प्रति लीटर
  • केरोसिन ऑयल: 457 रुपये प्रति लीटर

यह फैसला अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बाद लिया गया है।

28 दिनों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
पाकिस्तान ने 6 मार्च को पेट्रोल और डीजल पर 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
इसके बाद लगातार बढ़ोतरी जारी रही—

  • पेट्रोल: कुल 192 रुपये प्रति लीटर बढ़ा
  • डीजल: कुल 239 रुपये प्रति लीटर बढ़ा

 खपत बढ़ना बना खतरे का संकेत
आर्थिक मामलों के सलाहकार खुर्रम शहजाद ने बताया कि पिछले महीने पेट्रोल की खपत 8% और डीजल की खपत 13% बढ़ी। ईरान संकट के बीच यह स्थिति सरकार के लिए “खतरे की घंटी” मानी जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!