Edited By Rohini Oberoi,Updated: 23 Mar, 2026 12:09 PM

लग्जरी वॉच मेकर 'जैकब एंड कंपनी' ने अपनी नई मास्टरपीस घड़ी पेश की है जिसकी कीमत और चमक दोनों ही होश उड़ाने वाली हैं। लगभग 30 करोड़ रुपये की इस घड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसमें इस्तेमाल किया गया 'एंजेल कट' डायमंड है।
World's Most Expensive Luxury Watches : लग्जरी वॉच मेकर 'जैकब एंड कंपनी' ने अपनी नई मास्टरपीस घड़ी पेश की है जिसकी कीमत और चमक दोनों ही होश उड़ाने वाली हैं। लगभग 30 करोड़ रुपये की इस घड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसमें इस्तेमाल किया गया 'एंजेल कट' डायमंड है।
क्या है 'एंजेल कट' डायमंड की खूबी?
इस घड़ी में इस्तेमाल किए गए हीरों को 'एंजेल कट' दिया गया है। आमतौर पर हीरों में कम कट होते हैं लेकिन इसमें 37 फेसेट्स (पहलु) दिए गए हैं। इतने अधिक कट्स की वजह से यह घड़ी हर एंगल से रोशनी को रिफ्लेक्ट करती है जिससे इसकी चमक साधारण हीरों के मुकाबले कहीं ज्यादा है।
हीरों का जखीरा और वाइट गोल्ड का साथ
घड़ी के निर्माण में दुनिया की सबसे महंगी सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है:
-
79 कैरेट के हीरे: पूरी घड़ी में कुल 298 सफेद हीरे जड़े गए हैं।
-
18 कैरेट वाइट गोल्ड: घड़ी का केस 18 कैरेट के सफेद सोने (White Gold) से बना है जिसका साइज 54x41 मिमी है।
-
बेजल की खूबसूरती: घड़ी के ऊपरी हिस्से (Bezel) में ही 50 कैरेट के 98 एंजल कट हीरे लगे हैं।
सटीक समय के लिए डबल फ्लाइंग टूरबिलन
इस घड़ी की मशीनरी भी उतनी ही खास है जितना कि इसका बाहरी हिस्सा। इसमें 'डबल फ्लाइंग टूरबिलन' (Double Flying Tourbillon) मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया गया है। यह तकनीक गुरुत्वाकर्षण के असर को कम करके समय को एकदम सटीक (Precise) बताने में मदद करती है।
बेहद एक्सक्लूसिव: सिर्फ 18 पीस
जैकब एंड कंपनी ने इस घड़ी को बेहद दुर्लभ (Rare) रखा है। दुनिया भर में इसके सिर्फ 18 पीस ही बनाए गए हैं। इसका मतलब है कि दुनिया के सबसे अमीर 18 लोग ही इस नायाब घड़ी को पहन पाएंगे।