BPCL का मुनाफा 24% घटा, LPG सब्सिडी और मार्जिन में गिरावट ने बढ़ाई मुश्किलें

Edited By Updated: 29 Apr, 2025 06:07 PM

bpcl s profit fell by 24  lpg subsidy and decline in margin

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) का एकल आधार पर शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 24 प्रतिशत घटकर 3,214.06 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस एलपीजी की बिक्री में घाटे और कम रिफाइनिंग मार्जिन...

बिजनेस डेस्कः भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) का एकल आधार पर शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 24 प्रतिशत घटकर 3,214.06 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस एलपीजी की बिक्री में घाटे और कम रिफाइनिंग मार्जिन के कारण उसका मुनाफा घटा। बीपीसीएल ने शेयर बाजार को बताया कि जनवरी-मार्च 2025 में उसका एकल शुद्ध लाभ 3,214.06 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 4,224.18 करोड़ रुपए था। वहीं तिमाही आधार पर मुनाफा तिमाही आधार पर 31 प्रतिशत घटा। पिछली तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में कंपनी को 4,649.20 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था।

बीपीसीएल और दूसरे सरकारी स्वामित्व वाले ईंधन खुदरा विक्रेताओं ने लागत से कम दरों पर रसोई गैस एलपीजी बेची लेकिन सरकार ने 2024-25 में उसकी क्षतिपूर्ति नहीं की। बीपीसीएल ने शेयर बाजार को बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में लागत से कम कीमत पर घरेलू एलपीजी बेचने पर उसे 3,217.82 करोड़ रुपए और पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में 10,446.38 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। 

बीपीसीएल ने प्रत्येक बैरल कच्चे तेल को ईंधन में बदलने पर 6.82 डॉलर कमाए, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 14.14 डॉलर प्रति बैरल के सकल रिफाइनिंग मार्जिन से कम है। बीती तिमाही में परिचालन राजस्व चार प्रतिशत घटकर 1.26 लाख करोड़ रुपए रहा। कंपनी के निदेशक मंडल ने पांच रुपए प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम लाभांश की घोषणा की। यह वित्त वर्ष 2024-25 में पहले दिए गए पांच रुपए के अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!