सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 200 अंक गिरा

Edited By Updated: 28 Nov, 2024 11:46 AM

bse fell by more than 700 points nifty also fell by 200 points

सेंसेक्स आज यानी 28 नवंबर को 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,493 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 215 अंक की गिरावट है, ये 24,060 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मुंबईः सेंसेक्स आज यानी 28 नवंबर को 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,493 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 215 अंक की गिरावट है, ये 24,060 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट और 14 में तेजी है। NSE के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.42% और कोरिया के कोस्पी में 0.12% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.24% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 27 नवंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.31% गिरकर 44,722 पर और S&P 500 0.38% गिरकर 5,998 पर बंद हुआ। नैस्डैक भी 0.60% की गिरावट के साथ 19,060 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 27 नवंबर को ₹7.78 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹1,301.97 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 27 नवंबर को सेंसेक्स 230 अंक चढ़कर 80,234 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 80 अंकों की तेजी रही, ये 24,274 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिली थी। ऑटो, IT और एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी थी। अडाणी एंटरप्राइजेज निफ्टी का टॉप गेनर था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!