आईटी शेयरों में लिवाली से शेयर बाजार में तेजी

Edited By Updated: 28 Aug, 2026 11:58 AM

bse rises 245 points in early trade on buying in it stocks

आईटी शेयरों में लिवाली और वैश्विक बाजारों में तेजी के दम पर दो दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 128.84 अंक चढ़कर 77,062.43 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 10.15 अंक बढ़कर 24,101 पर कारोबार कर रहा है।

मुंबईः आईटी शेयरों में लिवाली और वैश्विक बाजारों में तेजी के दम पर दो दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 128.84 अंक चढ़कर 77,062.43 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 10.15 अंक बढ़कर 24,101 पर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 245.56 अंक चढ़कर 77,191.80 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 54.20 अंक बढ़कर 24,147.50 पर था। सेंसेक्स की कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन और पावर ग्रिड में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक पिछड़ने वालों में शामिल रहे। 

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 298.26 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!