Byju’s एक बार फिर छंटनी की तैयारी में, लागत में कटौती के लिए जल्द हो सकता है ऐलान

Edited By Updated: 09 Jun, 2023 10:49 AM

byju s preparing for retrenchment once again announcement may

देश की सबसे बड़ी एडटेक कंपनी बायजू एक बार फिर छंटनी का प्लान बना रही है। कॉस्ट कटिंग करने के लिए और बेहतर ऑपरेशन के लिए कंपनी कर्मचारियों की स्ट्रेंथ में कटौती कर सकती है। इस बार कंपनी करीब 1000 कर्मचारियों को गुड-बाय बोल सकती है।

बिजनेस डेस्कः देश की सबसे बड़ी एडटेक कंपनी बायजू एक बार फिर छंटनी का प्लान बना रही है। कॉस्ट कटिंग करने के लिए और बेहतर ऑपरेशन के लिए कंपनी कर्मचारियों की स्ट्रेंथ में कटौती कर सकती है। इस बार कंपनी करीब 1000 कर्मचारियों को गुड-बाय बोल सकती है। बता दें, इससे पहले भी कंपनी ने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। ये दूसरी बार है जब कंपनी अपने यहां छंटनी का प्लान बना रही है।

देश में छंटनी का सिलसिला जैसे थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक के बाद एक कंपनियां अपने कर्मचारियों को निकाल रही हैं। इस बार छंटनी की तलवार देश की सबसे बड़ी एडटेक कंपनी पर लटक रही है। जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों को निकाला जाएगा उनमें से ज्यादातर ऑन-ग्राउंड सेल्स के लोग शामिल हो सकते हैं। कंपनी इन लोगों को कॉन्ट्रैक्ट पर हायर करती है। थर्ड पार्टी के जरिए इन कर्मचारियों की हायरिंग होती है।

पहले भी कर्मचारियों को निकाल चुकी है कंपनी

2023 की शुरुआत में बायजुस ने पहली बार करीब 1000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया था। इसमें सीनियर स्ट्रेटेजी, टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट रोल्स के लोग शामिल थे। हालांकि, कंपनी के स्पोकपर्सन ने इस बार होने वाली छंटनी के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!