बदल गया लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने का तरीका, शून्य लगाएं बिना नहीं बनेगी बात

Edited By Updated: 15 Jan, 2021 12:07 PM

changed the way of calling from landline to mobile

आज यानी 15 जनवरी से देश में लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने का तरीका बदल गया है। अब से फिक्स्ड फोन से मोबाइल पर की जाने वाली हर कॉल के लिए मोबाइल नंबर से पहले शून्य (0) लगाना जरूरी होगा। इस बारे में संचार मंत्रालय पहले ही

बिजनेस डेस्कः आज यानी 15 जनवरी से देश में लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने का तरीका बदल गया है। अब से फिक्स्ड फोन से मोबाइल पर की जाने वाली हर कॉल के लिए मोबाइल नंबर से पहले शून्य (0) लगाना जरूरी होगा। इस बारे में संचार मंत्रालय पहले ही घोषणा कर चुका है। नई व्यवस्था को लागू करने के लिए टेलिकॉम विभाग ने कंपनियों को 1 जनवरी तक जरूरी इंतजाम करने के लिए कहा था।

मंत्रालय ने यह भी कहा है कि लैंडलाइन से लैंडलाइन, मोबाइल से लैंडलाइन और मोबाइल से मोबाइल पर कॉल करने के लिए डायलिंग प्लान में कोई बदलाव नहीं होगा। लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए मोबाइल नंबर से पहले 0 लगाने का प्रस्ताव रेगुलेटर ट्राई का था, जिसे टेलिकॉम विभाग ने मान लिया।

टेलिकाॅम कंपनियां ग्राहकों को दिला रहीं याद
दूरसंचार कंपनियों ने भी ग्राहकों को याद दिलाया है कि उन्हें 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल लगाते समय पहले शून्य डायल करना पड़ेगा। एयरटेल ने अपने फिक्स्ड लाइन सब्सक्राइबर्स को बताया है, ‘‘15 जनवरी 2021 से अमल में आ रहे दूरसंचार विभाग के एक निर्देश के तहत आपको अपने लैंडलाइन से किसी मोबाइल पर फोन मिलाते समय नंबर से पहले शून्य डायल करना होगा।’’ रिलायंस जियो ने भी अपने फिक्स्ड लाइन सब्सक्राइबर्स को यह इस बारे में याद दिलाया है। बीएसएनएल की ओर से भी ग्राहकों को इस बारे में सूचना भेजा जाना शुरू हो चुका है।

253.9 करोड़ नए नंबर बन सकेंगे
दूरसंचार विभाग ने नवंबर में कहा था कि उपभोक्ताओं को 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करते समय पहले शून्य डायल करना होगा। संचार मंत्रालय का कहना है कि इस कदम से भविष्य के लिए कई नए नंबर की संभावनायें सृजित होंगी। इससे करीब 253.9 करोड़ नए नंबर बनाए जा सकेंगे।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!