चीन का निर्यात सितंबर में 36.3% बढ़ा

Edited By Updated: 14 Oct, 2026 11:07 AM

china s exports rose by 36 3 in september

चीन का निर्यात सितंबर में सालाना आधार पर 36.3 प्रतिशत बढ़ा। यूरोपीय संघ समेत उसके व्यापारिक साझेदारों की ओर से व्यापार संतुलित करने का दबाव बढ़ने के बीच निर्यात में यह तेजी आई है। चीन के सीमा शुल्क विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। निर्यात के ये...

हांगकांगः चीन का निर्यात सितंबर में सालाना आधार पर 36.3 प्रतिशत बढ़ा। यूरोपीय संघ समेत उसके व्यापारिक साझेदारों की ओर से व्यापार संतुलित करने का दबाव बढ़ने के बीच निर्यात में यह तेजी आई है। चीन के सीमा शुल्क विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। निर्यात के ये आंकड़े अर्थशास्त्रियों की उम्मीदों से बेहतर रहे। 

अगस्त में निर्यात में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी जबकि सितंबर में इसकी रफ्तार और तेज हो गई। सेमीकंडक्टर और कारों जैसे उच्च-प्रौद्योगिकी उत्पादों ने विदेशों में चीन की बढ़ती आपूर्ति को गति देने में मदद की है। सितंबर में चीन का आयात भी सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़ा। अगस्त में आयात में 28.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। इसके परिणामस्वरूप, सितंबर में चीन का व्यापार अधिशेष बढ़कर 133.5 अरब डॉलर हो गया, जो अगस्त में 119.1 अरब डॉलर था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!