क्रिप्टो बाजार पर युद्ध का असर! डूब गए ₹55000000000000, Pi नेटवर्क में तेजी

Edited By Updated: 06 Mar, 2026 12:16 PM

crypto market crashes massive losses in 24 hours 5 50 00 00 00 00 000 sinks

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और Iran–Israel–United States conflict का असर अब क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। बीते कुछ दिनों से बाजार में दबाव बना हुआ है और ज्यादातर बड़ी क्रिप्टोकरेंसी गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं। हालांकि इस बीच कुछ...

बिजनेस डेस्कः मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और Iran–Israel–United States conflict का असर अब क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। बीते कुछ दिनों से बाजार में दबाव बना हुआ है और ज्यादातर बड़ी क्रिप्टोकरेंसी गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं। हालांकि इस बीच कुछ छोटे टोकन में तेजी भी देखने को मिल रही है।

ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में गिरावट

शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे तक वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजार का कुल मार्केट कैप घटकर लगभग 2.40 ट्रिलियन डॉलर रह गया। इससे एक दिन पहले यह करीब 2.46 ट्रिलियन डॉलर था यानी 24 घंटे में करीब 2.46% की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से कुल बाजार मूल्य में करीब 0.06 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 5.50 लाख करोड़ रुपए) की कमी आई, जिससे निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ।

बड़ी क्रिप्टोकरेंसी लाल निशान में

पिछले 24 घंटों में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में 3% से ज्यादा की गिरावट आई और इसकी कीमत लगभग 70,500 डॉलर के आसपास पहुंच गई। इसी तरह दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum भी करीब 3% फिसल गई। इसके अलावा BNB में डेढ़ फीसदी से ज्यादा, XRP में करीब 2% और Solana में लगभग 2.5% की गिरावट दर्ज की गई।

पाई नेटवर्क में तेजी

जहां बड़ी क्रिप्टोकरेंसी दबाव में हैं, वहीं Pi Network में तेजी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में इसमें 8% से ज्यादा का उछाल आया और इसकी कीमत करीब 0.1985 डॉलर तक पहुंच गई। पिछले एक हफ्ते में यह कॉइन 17% से ज्यादा चढ़ चुका है।

पाई नेटवर्क को हाल ही में लॉन्च किया गया है और कुछ निवेशक इसे भविष्य की संभावित बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के रूप में देख रहे हैं।

इन टोकन में भी बढ़त

बाजार की गिरावट के बीच कुछ अन्य टोकन में भी हल्की तेजी दर्ज की गई। TRON और Bitget Token समेत कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसी में मामूली बढ़त देखने को मिली। कुल मिलाकर, मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव के बीच क्रिप्टो बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ गया है और निवेशकों में सतर्कता का माहौल बना हुआ है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!