CSMIA पर इस साल जनवरी-अगस्त में 50 लाख अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का आगमन हुआ: एमआईएएल

Edited By Updated: 27 Sep, 2025 03:18 PM

csmia handled 5 million international passengers between

मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर इस साल जनवरी से अगस्त के दौरान 50 लाख से अधिक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का आगमन हुआ। इनमें मुख्य रूप से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ब्रिटेन और थाईलैंड के यात्री शामिल हैं।...

मुंबई: मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर इस साल जनवरी से अगस्त के दौरान 50 लाख से अधिक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का आगमन हुआ। इनमें मुख्य रूप से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ब्रिटेन और थाईलैंड के यात्री शामिल हैं। निजी हवाई अड्डा संचालक मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) ने यह जानकारी दी। एमआईएएल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आगमन में सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह दर वैश्विक यात्रा मानचित्र पर मुंबई के बढ़ते महत्व को दर्शाती है और विश्व पर्यटन दिवस की भावना को भी उजागर करती है। हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन एमआईएएल करती है। एमआईएएल ने कहा कि इस वर्ष जनवरी और अगस्त के बीच आगमन में लगातार वृद्धि हुई और यह 50 लाख से अधिक हो गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 48 लाख था।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!