Rule Change From 1st April: LPG... ATM से लेकर PAN तक, 1 अप्रैल से नए नियम लागू, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Edited By Updated: 26 Mar, 2026 11:48 AM

from lpg to atms and pan 5 major rules to change starting april 1st

मार्च का महीना खत्म होने वाला है और कुछ ही दिनों में अप्रैल 2026 की शुरुआत हो जाएगी। हर महीने की तरह इस बार भी नए महीने के पहले दिन कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं।

नेशनल डेस्क: मार्च का महीना खत्म होने वाला है और कुछ ही दिनों में अप्रैल 2026 की शुरुआत हो जाएगी। हर महीने की तरह इस बार भी नए महीने के पहले दिन कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। खास बात यह है कि ये बदलाव सीधे तौर पर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और जेब पर असर डाल सकते हैं।

PunjabKesari

गैस सिलेंडर और ईंधन की कीमतों में बदलाव संभव
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम तय किए जाते हैं। ऐसे में 1 अप्रैल को भी गैस की कीमतों में बदलाव हो सकता है। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और सप्लाई की दिक्कतों के कारण पहले ही गैस की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा चुकी है। ऐसे में इस बार भी कीमतें बढ़ने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा हवाई ईंधन (एटीएफ), सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है, जिससे ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा के खर्च प्रभावित हो सकते हैं।

PunjabKesari

नया आयकर कानून लागू होगा
1 अप्रैल 2026 से देश में नया आयकर कानून लागू किया जाएगा, जो पुराने कानून की जगह लेगा। सरकार का कहना है कि इससे टैक्स सिस्टम को आसान और आधुनिक बनाया जाएगा। इस बदलाव के साथ आयकर रिटर्न भरने की प्रक्रिया में भी कुछ परिवर्तन होंगे। अब तक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को मिलने वाला फॉर्म 16 बदला जा सकता है और उसकी जगह नया फॉर्म लागू किया जाएगा। इसी तरह गैर-सैलरी आय के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म 16A का नाम बदलकर फॉर्म 131 किया जाएगा। यह फॉर्म तय समय सीमा के भीतर जारी करना जरूरी होगा।

बैंकों के एटीएम नियमों में बदलाव
1 अप्रैल से कुछ बैंकों के ग्राहकों के लिए एटीएम से जुड़े नियम बदलने वाले हैं।
HDFC बैंक: अब एटीएम से UPI के जरिए किया गया लेनदेन भी फ्री ट्रांजैक्शन में गिना जाएगा। इससे मुफ्त ट्रांजैक्शन जल्दी खत्म हो सकते हैं और लिमिट के बाद शुल्क देना पड़ सकता है।
Punjab National बैंक: कुछ डेबिट कार्ड पर रोजाना पैसे निकालने की सीमा कम कर दी गई है। अब ग्राहक 50,000 से 75,000 रुपये तक ही निकाल सकेंगे।
bond बैंक: मेट्रो शहरों में महीने में 3 और अन्य शहरों में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलेंगे। इसके बाद हर लेनदेन पर शुल्क लगेगा। साथ ही, खाते में पैसे कम होने पर ट्रांजैक्शन फेल होने पर पेनल्टी भी देनी पड़ सकती है।
पैन कार्ड से जुड़े नियम सख्त होंगे

PunjabKesari

1 अप्रैल से पैन कार्ड से जुड़े नियमों में भी बदलाव हो सकता है।
अब पैन कार्ड बनवाने या अपडेट करने के लिए केवल आधार कार्ड पर्याप्त नहीं होगा। आवेदकों को अतिरिक्त दस्तावेज भी देने पड़ सकते हैं। साथ ही लंबित आवेदनों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

रेलवे टिकट कैंसिलेशन महंगा पड़ेगा
रेल यात्रियों के लिए भी नए नियम लागू होंगे। खासतौर पर टिकट कैंसिलेशन से जुड़े नियम सख्त किए जा रहे हैं।

  • ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक कोई रिफंड नहीं मिलेगा
  • 8 से 24 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर 50% रिफंड
  • 24 से 72 घंटे पहले कैंसिल करने पर 25% कटौती
  • 72 घंटे से पहले टिकट रद्द करने पर ज्यादा रिफंड मिलेगा
  • इसका मतलब है कि आखिरी समय पर टिकट रद्द करना अब महंगा साबित होगा।
     

PunjabKesari

आम लोगों के लिए क्या है मतलब
इन सभी बदलावों का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। गैस और ईंधन के दाम बढ़ सकते हैं, बैंकिंग सेवाओं में बदलाव आएगा और टैक्स से जुड़े नियम भी बदलेंगे। ऐसे में जरूरी है कि लोग इन नए नियमों की जानकारी रखें और अपने खर्च और योजनाओं को पहले से ही सही तरीके से तय करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!