डाबर इंडिया के कारखाने से तमिलनाडु में 250 से ज्यादा लोगों को नौकरियां मिलेंगी

Edited By Updated: 14 Feb, 2026 12:31 PM

dabur india s factory will create over 250 jobs in tamil nadu

दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी डाबर इंडिया ने तमिलनाडु में अपनी 400 करोड़ रुपये की विनिर्माण इकाई का भूमिपूजन किया। यह कंपनी का दक्षिण भारत में पहला संयंत्र है। विल्लुपुरम जिले के टिंडीवनम में बनने वाले इस संयंत्र में कंपनी के टूथपेस्ट के

चेन्नईः दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी डाबर इंडिया ने तमिलनाडु में अपनी 400 करोड़ रुपये की विनिर्माण इकाई का भूमिपूजन किया। यह कंपनी का दक्षिण भारत में पहला संयंत्र है। विल्लुपुरम जिले के टिंडीवनम में बनने वाले इस संयंत्र में कंपनी के टूथपेस्ट के अलावा व्यक्तिगत देखभाल के ब्रांड 'डाबर गुलाबारी', वाटिका हेयर ऑयल और अनमोल हेयर ऑयल जैसे उत्पादों का विनिर्माण किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि यह अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र 250 से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार देगा। साथ ही हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार भी सृजित करेगा। 

डाबर ने एक बयान में शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने 12 फरवरी को हुई भूमिपूजन समारोह में डिजिटल रूप से हिस्सा लिया, जिसमें उनके मंत्रिमंडल सहयोगी और उद्योग मंत्री टीआरबी राजा, उद्योग मंत्रालय के प्रधान सचिव, अरुण रॉय और अन्य मौजूद थे। डाबर इंडिया लि. के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, मोहित मल्होत्रा ​​ने कहा, ''हमें दक्षिण भारत में डाबर की पहली विनिर्माण सुविधाकेन्द्र बनाने पर गर्व है।'' 

डाबर इंडिया लिमिटेड के वैश्विक परिचालन प्रमुख, सौरभ लाल ने कहा कि टिंडीवनम संयंत्र जिम्मेदार विनिर्माण के लिए डाबर के दृष्टिकोण को दिखाता है। उन्होंने कहा, ''इस केन्द्र में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी होगी, यह पूरी तरह से नवीकरणीय ऊर्जा पर परिचालित होगी और ज्यादातर महिला कामगारों के साथ सही मायने में समावेशी कार्यस्थल होगा।'' 
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!