DLF ने गुरुग्राम की लक्जरी आवासीय परियोजना में 271 करोड़ रुपए में बेचा पेंटहाउस

Edited By Updated: 10 Aug, 2026 11:04 AM

dlf sells penthouse in gurugram luxury residential project 271 crore

रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डीएलएफ लिमिटेड ने गुरुग्राम स्थित अपनी आगामी लक्जरी आवासीय परियोजना में 271 करोड़ रुपए में एक पेंटहाउस बेचा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, प्रति वर्ग फुट कीमत के लिहाज से यह देश के सबसे महंगे

नई दिल्लीः रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डीएलएफ लिमिटेड ने गुरुग्राम स्थित अपनी आगामी लक्जरी आवासीय परियोजना में 271 करोड़ रुपए में एक पेंटहाउस बेचा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, प्रति वर्ग फुट कीमत के लिहाज से यह देश के सबसे महंगे सौदों में से एक है। डीएलएफ ने अक्टूबर, 2024 में गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-5 में 17 एकड़ में फैली अपनी लक्जरी आवासीय परियोजना 'द डहलियाज' शुरू की थी। इस परियोजना में 420 अपार्टमेंट और पेंटहाउस शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने इस परियोजना का एक पेंटहाउस उद्यमी मानव सरदाना को बेचा है।

सूत्रों के अनुसार, सुपर एरिया के आधार पर डीएलएफ ने यह पेंटहाउस 1.58 लाख रुपए प्रति वर्ग फुट की दर से बेचा है, जबकि कारपेट एरिया के हिसाब से इसकी बिक्री कीमत करीब 2.6 लाख रुपए प्रति वर्ग फुट बैठती है। डीएलएफ के प्रवक्ता ने इस बिक्री पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। कंपनी को इस परियोजना से 40,000 करोड़ रुपए से अधिक का कुल राजस्व मिलने की उम्मीद है। अब तक इसकी 65 प्रतिशत से अधिक इकाइयां बिक चुकी हैं। इस परियोजना में एक अपार्टमेंट की कीमत 100 करोड़ रुपए से 170 करोड़ रुपए के बीच है। पेंटहाउस की कीमत इससे अधिक है।  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!