Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Aug, 2026 11:55 AM

मेष- इस वीक किसी से अचानक मुलाकात रिश्ते में बदल सकती है। कारोबार में जल्दी की तो हानि होगी। साझेदारी में जारी
मेष- इस वीक किसी से अचानक मुलाकात रिश्ते में बदल सकती है। कारोबार में जल्दी की तो हानि होगी। साझेदारी में जारी टकराव दूर होगा। दाम्पत्य सुख मिलेगा। किसी को उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। वीक के अंत में माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
क्या करें: 5 गरीब कन्याओं में अंजीर बाटें।
क्या न करें: पब्लिक डीलिंग में असावधानी न बरतें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7
वृष- ये वीक शुभ रहने वाला है। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। व्यापार कर रहे लोग बिना पढ़े किसी भी तरह की डील पर साइन न करें। जॉब के लिए अच्छा आॉफर मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- शिव जी के मंदिर जाएं।
क्या करें: गुरु या अपने माता पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।
क्या न करें: असफलता से निराश न हों।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5
मिथुन- यह वीक मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। किसी कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है।
उपाय- घर में गंगा जल का छिड़काव करें।
क्या करें: 3 गेहूं के दाने कर्पूर से जला दें।
क्या न करें: किसी के दबाव में न आएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2
कर्क- यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है। संतान पक्ष की और से कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी न आने के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। इस राशि के सिंगल लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
क्या करें: विष्णु मंदिर में 7 हल्दी की गांठें चढ़ाएं।
क्या न करें: डिफिकल्ट टास्क से न घबराएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 5
सिंह- इस सप्ताह व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करेंगे। किसी भी सरकारी कागजों में हस्ताक्षर करने से पहले एक बार ध्यान से पढ़ लें। किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर भाईयों के बीच झगड़ा हो सकता है। पिता की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
उपाय- एक डिब्बी में सुखी हल्दी डालकर अपनी जेब में रखें।
क्या करें: पीली सरसों कर्पूर से जला दें।
क्या न करें: किसी से छुपाकर कोई काम न करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7
कन्या- ये वीक अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी विशेष बात को लेकर चर्चा कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। उच्च अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी। वैभव विलासिता के सामान पर खर्च संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत में सुधार होने में थोड़ा समय लगेगा।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को शहद का भोग लगाएं।
क्या करें: पीपल के नीचे की मिट्टी से माथे पर टीका करें।
क्या न करें: मौकों का लाभ उठाने से न चूकें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1
तुला- ये हफ्ता खुशनुमा रहने वाला है। कोई खुशखबरी मिल सकती है। भाई-बहन के रिश्ते में पहले से ज्यादा मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ हनीमून के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। गैस की समस्या से परेशानी बढ़ सकती है।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
क्या करें: पूजा घर में मुलतानी मिट्टी व हल्दी चढ़ाएं।
क्या न करें: जल्दबाजी में कोई भी फैसला न करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2
वृश्चिक- इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह वर्तमान विक से बेहतर रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के सिंगल लोग क्रश को खुश करने के लिए दीवानगी की सारे हदें पार कर देंगे।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
क्या करें: केले के पौधे पर दही चढ़ाएं।
क्या न करें: समझौता करने से पीछे न हटें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 4
धनु- यह वीक शानदार रहने वाला है। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर कोई अहम फैसले लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों सप्ताह के मध्य में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लव लाइफ में रोमांस का खूब मजा लेंगे।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।
क्या करें: पीले कागज़ पर हल्दी से परेशानी लिखकर जला दें।
क्या न करें: खुद में नेगेटिविटी न आने दें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8
मकर- यह सप्ताह सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता हासिल होगी। इस राशि के युवाओं को मनचाही वस्तु मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बहन के लिए किसी अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आएगा। परिजनों के साथ मिलकर किसी छोटी यात्रा पर जाएंगे।
उपाय- माता-पिता को प्रणाम करें।
क्या करें: बरगद के पेड़ की रोली और चावल से पूजा करें।
क्या न करें: भावनाओं में न बहें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 4
कुंभ- इस वीक कोई भी फैसला जल्दबाजी और लापरवाही में लेने से बचें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। परिवार में चल रही किसी समस्या को लेकर दोस्तों के साथ बातचीत करेंगे। मनचाही जगह पर तबादला होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। तली-भुनी चीजों का सेवन न करें।
उपाय- मां लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा करें।
क्या करें: किसी मजदूर को 500 ग्राम चना दाल भेंट करें।
क्या न करें: एफर्ट करने से पीछे न हटें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6
मीन- इस राशि के जातकों के लिए यह वीक सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करेंगे।
उपाय- भगवान विष्णु के चरणों में प्रणाम करें।
क्या करें: लाल कपड़े में शक्कर बांध कर पूजा घर में चढ़ाएं।
क्या न करें: ड्राइविंग में असावधानी न रखें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2