EPFO की ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद, 1 जुलाई से फिर होंगी शुरू

Edited By Updated: 30 Jun, 2026 11:44 AM

epfo online services are temporarily suspended they will resume on july 1

अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य हैं और जल्द ही क्लेम सब्मिट करना या पासबुक डाउनलोड करना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। EPFO ने अपने सब्सक्राइबर्स को सूचित किया है कि डेटाबेस एकीकरण और सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के कारण...

बिजनेस डेस्कः अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य हैं और जल्द ही क्लेम सब्मिट करना या पासबुक डाउनलोड करना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। EPFO ने अपने सब्सक्राइबर्स को सूचित किया है कि डेटाबेस एकीकरण और सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के कारण उसकी कुछ ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी।

यह भी पढ़ें: लुढ़के सोने-चांदी के दाम, जानें क्यों आई गिरावट?

EPFO ने इसके लिए सब्सक्राइबर्स के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजकर जानकारी दी है। एक सब्सक्राइबर को EPFO का ये मैसेज 30 जून को आधी रात 02.33 बजे प्राप्त हुआ। EPFO ने अपने मैसेज में कहा कि वो अपने डेटाबेस को एक साथ लाने और सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन को अपग्रेड कर रहे हैं। इस पूरे प्रोसेस की वजह से 26 जून से सब्सक्राइबर्स के लिए क्लेम सब्मिट करने और पासबुक डाउनलोड करने जैसी सेवाएं कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं होंगी।

1 जुलाई से सेवाएं फिर होंगी शुरू

ईपीएफओ ने बताया कि ये सभी सेवाएं 1 जुलाई से दोबारा शुरू हो जाएंगी। सरकारी एजेंसी ने अपने मैसेज में आगे कहा, ''उम्मीद है कि 1 जुलाई, 2026 से सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी। EPFO ​​इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है।'' इस दौरान सब्सक्राइबर्स ई-पासबुक भी एक्सेस नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, 26 जून से 1 जुलाई तक नए कर्मचारियों के लिए UAN भी जनरेट नहीं हो पाएंगे। 

यह भी पढ़ें: PNB, SBI और केनरा बैंक का हो रहा विलय, सरकार ने किया खंडन

EPFO ने सदस्यों और नियोक्ताओं (Employers) से अपील की है कि वे अपने पीएफ से जुड़े लेनदेन की योजना इस अस्थायी व्यवधान को ध्यान में रखकर बनाएं। किसी भी सहायता के लिए EPFO का हेल्पलाइन नंबर 14470 उपलब्ध रहेगा।

संगठन का कहना है कि अपग्रेडेशन पूरा होने के बाद क्लेम प्रोसेसिंग पहले से अधिक तेज और सुगम होगी। इससे पीएफ क्लेम के निपटारे में लगने वाला समय कम होने के साथ-साथ EPFO की ऑनलाइन सेवाओं का अनुभव भी बेहतर होने की उम्मीद है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!