LPG New Rule: 1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर के लिए जरूरी होगा BAA, जान लें बायोमेट्रिक सत्यापन के 3 तरीके

Edited By Updated: 23 Sep, 2026 04:42 PM

baa mandatory for lpg cylinders from october 1

सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों ग्राहकों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक

नई दिल्लीः सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों ग्राहकों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) पूरी तरह से अनिवार्य कर दिया है। जिन उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा नहीं होगा उन्हें रियायती दर पर मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है।

मंत्रालय ने ऐसे सभी उपभोक्ताओं से 1 अक्टूबर से पहले अपना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करने की अपील की है।

1 अक्टूबर से क्या बदल जाएगा?

नए नियम के तहत यदि कोई उपभोक्ता लागू सब्सिडी के साथ नियंत्रित खुदरा बिक्री मूल्य पर एलपीजी रिफिल बुक करना चाहता है, तो उसका बायोमेट्रिक आधार सत्यापन पूरा होना जरूरी होगा।

जिन उपभोक्ताओं का BAA पहले ही पूरा हो चुका है, उन्हें दोबारा किसी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं होगी। उनकी सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का लाभ पहले की तरह जारी रहेगा।

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, करीब 89.9 फीसदी यानी 27.43 करोड़ उपभोक्ता अपना बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा कर चुके हैं। वहीं, लगभग 2.47 करोड़ उपभोक्ताओं का सत्यापन अभी बाकी है।

तीन तरीकों से करा सकते हैं बायोमेट्रिक सत्यापन

सरकार और तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को BAA पूरा करने के लिए कई विकल्प दिए हैं।

1. सिलेंडर डिलीवरी के समय

डिलीवरी कर्मचारी के मोबाइल ऐप के जरिए घर पर ही बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जा सकता है।

2. गैस एजेंसी पर जाकर

पभोक्ता अपने संबंधित एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर या गैस एजेंसी के शोरूम पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

3. मोबाइल ऐप के जरिए:

उपभोक्ता संबंधित तेल कंपनी के आधिकारिक ऐप से भी ऑथेंटिकेशन कर सकते हैं:

  • Indane: IndianOil ONE App
  • Bharatgas: Hello BPCL App
  • HP Gas: HP Pay App

इसके अलावा व्हाट्सऐप, IVRS और अन्य डिजिटल माध्यमों से भी उपलब्ध विकल्पों के जरिए प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

सत्यापन नहीं कराया तो क्या होगा?

मंत्रालय के मुताबिक, 1 अक्टूबर तक बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं होने पर एलपीजी कनेक्शन बंद या रद्द नहीं किया जाएगा। हालांकि, बिना सत्यापन वाले कनेक्शन पर सब्सिडी का लाभ रोका जा सकता है। ऐसे उपभोक्ताओं को रिफिल बुक करते समय सिलेंडर की गैर-सब्सिडी वाली पूरी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

सरकार ने क्यों अनिवार्य किया BAA?

बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन का उद्देश्य एलपीजी सब्सिडी को वास्तविक और पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचाना है। आधार से सत्यापित उपभोक्ता के साथ एलपीजी कनेक्शन को जोड़ने से फर्जी या डुप्लीकेट कनेक्शन की पहचान करने और सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल व दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलने की उम्मीद है।

मंत्रालय के अनुसार, इस प्रक्रिया का उद्देश्य वास्तविक और पात्र परिवारों को एलपीजी सुविधा से वंचित करना नहीं, बल्कि सब्सिडी वितरण को अधिक लक्षित और पारदर्शी बनाना है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!