ग्लोबल VC Foxhog का FY 2026 में दमदार प्रदर्शन, टॉप कंपनियों का ऐलान

Edited By Updated: 06 Apr, 2026 12:14 PM

foxhog fy2026 performance top companies rural investment india

Foxhog ने FY26 में $8.36M मुनाफा कमाया, 5 टॉप कंपनियों का ऐलान किया, ग्रामीण निवेश और महिला कर्मचारियों को लेकर भी बड़ी पहल की।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। अमेरिका की वेंचर कैपिटल कंपनी Foxhog ने वित्त वर्ष 2026 के अंत में अपनी उन 5 प्रमुख कंपनियों की घोषणा की है, जो अच्छा मुनाफा कमाने के साथ-साथ समाज पर सकारात्मक प्रभाव भी डाल रही हैं।

कंपनी साल 2020 से भारत, खासकर ग्रामीण इलाकों में निवेश कर रही है। इसका खास प्रोजेक्ट “VC FOR VILLAGES” काफी चर्चित है, जिसके जरिए Foxhog देशभर में CSP सेंटरों के माध्यम से गांवों में बिजनेस को फंडिंग दे रही है।


Foxhog की टॉप 5 उभरती कंपनियां:

TOIE CLOTHING – पर्यावरण के अनुकूल कपड़ों का निर्माण
Digital Striker – फाइबर ऑप्टिक्स सेक्टर में तेजी से बढ़ती कंपनी
Appygo – फूड डिलीवरी में बड़ा नाम बनने की क्षमता
Commitment Central – प्री-मैरिज सेटअप में ब्रोकर फीस की समस्या का समाधान
Jet Connect Aviation – सस्ती लग्ज़री प्राइवेट जेट सेवा देने की दिशा में काम


कैसा है वित्तीय प्रदर्शन

Foxhog ने FY 2026 में करीब $8.36 मिलियन का मुनाफा कमाया।
हालांकि, इसकी भारतीय यूनिट Foxhog India का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा, जहां $0.04 मिलियन का लाभ हुआ।
कंपनी की कुल वैल्यूएशन अब $118 मिलियन से ज्यादा हो चुकी है।


कर्मचारियों के लिए नई पहल

Foxhog ने Pink Leaves पहल के तहत कर्मचारियों के लिए नई सुविधाएं शुरू की हैं और टॉप कर्मचारियों को ESOP (Employee Stock Ownership Plan) भी दिए हैं।

कंपनी के CEO तरुण पोद्दार ने ET Women Conclave 2026 में कहा कि Foxhog में 89% से ज्यादा महिला कर्मचारी हैं। उनका कहना है कि यह कोई कोटा नहीं, बल्कि बेहतर अवसर देने वाला माहौल है।


साइबर अटैक पर कंपनी का बयान

हाल ही में साइबर अटैक को लेकर कंपनी ने कहा कि उन्होंने अपने सिस्टम को Salesforce और Oracle जैसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दिया है। जिससे ग्राहकों का डेटा पूरी तरह सुरक्षित है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!