Edited By jyoti choudhary,Updated: 20 Jul, 2026 12:55 PM

इस हफ्ते आपको बैंक शाखा जाकर कोई जरुरी काम निपटाना है तो पहले छुट्टियों का कैलेंडर जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, इस सप्ताह अलग-अलग राज्यों में बैंक अधिकतम तीन दिन तक बंद रहेंगे। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं...
बिजनेस डेस्कः इस हफ्ते आपको बैंक शाखा जाकर कोई जरुरी काम निपटाना है तो पहले छुट्टियों का कैलेंडर जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, इस सप्ताह अलग-अलग राज्यों में बैंक अधिकतम तीन दिन तक बंद रहेंगे। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह 24x7 उपलब्ध रहेंगी।
इस हफ्ते बैंक छुट्टियों का शेड्यूल
22 जुलाई (बुधवार): खर्ची पूजा- त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में खर्ची पूजा के अवसर पर सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। यह राज्य का प्रमुख पारंपरिक त्योहार है।
25 जुलाई (चौथा शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे।
26 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
इस तरह त्रिपुरा में इस सप्ताह तीन दिन बैंक बंद रहेंगे, जबकि देश के अन्य राज्यों में शनिवार और रविवार को लगातार दो दिन बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।
क्यों मनाई जाती है खर्ची पूजा?
खर्ची पूजा त्रिपुरा का प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है। यह सात दिनों तक चलने वाला पर्व है, जिसमें 'चतुर्दश देवता' (14 देवताओं) और धरती माता की पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व आषाढ़ मास की शुक्ल अष्टमी को मनाया जाता है। इसी अवसर पर अगरतला में बैंक अवकाश घोषित किया गया है।