FSSAI food companies notice: 'हेल्दी’ और ‘वीगन’ जैसे दावों पर FSSAI सख्त, 8 कंपनियों को नोटिस

Edited By Updated: 15 Jun, 2026 12:12 PM

fssai cracks down on healthy claims notices sent to 8 food companies

खाद्य उत्पादों के नाम और दावों को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने सख्ती की है। FSSAI ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के नियमों को ताक पर रखकर भ्रामक ब्रांड नाम, ट्रेड नाम और हवाई दावे करने पर 8 कंपनियों को नोटिस दिया...

बिजनेस डेस्कः खाद्य उत्पादों के नाम और दावों को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने सख्ती की है। FSSAI ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के नियमों को ताक पर रखकर भ्रामक ब्रांड नाम, ट्रेड नाम और हवाई दावे करने पर 8 कंपनियों को नोटिस दिया है।

इन कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

FSSAI ने जिन कंपनियों को नोटिस दिया है उनमें इमामी हेल्दी एंड टेस्टी, हेल्थ एड, ट्रूवी, द हेल्दी फैक्टरी, हेल्दी मास्टर, हेल्दी चॉइस, प्लान बी और न्यूहर्ब्स शामिल हैं।

एफएसएसएआई के अनुसार, इमामी हेल्दी एंड टेस्टी नाम पर आपत्ति जताते हुए FSSAI ने कहा कि इसका ‘ट्रेड’ नाम ग्राहकों में उत्पाद के लेकर विशेष स्वास्थ्य लाभ की धारणा पैदा कर सकता है। इसलिए यह लागू नियमों का उल्लंघन प्रतीत होता है। वहीं, प्लान बी अपने प्रोडक्ट्स को ‘प्लांट बेस्ड वीगन’ बताने पर भी सवाल उठाए गए हैं। एफएसएसएआई का कहना है कि कंपनी ने वीगन खाद्य उत्पादों के समर्थन संबंधी आवश्यक स्वीकृति लिए बिना अपने उत्पादों को वीगन के रूप में प्रस्तुत किया, जिससे उपभोक्ताओं में गलत धारणा बन सकती है। 

द हेल्दी फैक्टरी के ‘जीरो मैदा होल व्हीट ब्रेड’ और ‘जीरो मैदा पिज्जा बेस’ उत्पाद भी जांच के दायरे में हैं। FSSAI का मानना है कि इन उत्पादों से जुड़े दावे ग्राहकों को भ्रमित कर सकते हैं और नियमों के अनुरूप नहीं दिखते। 

न्यूहर्ब्स की ‘ट्रू विटामिन’ उत्पाद श्रृंखला को भी नोटिस मिला है। एफएसएसएआई के अनुसार, ‘ट्रू विटामिन’ जैसा व्यापारिक नाम उसके नियमों में परिभाषित या मान्यता प्राप्त नहीं है, इसलिए यह उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकता है। इसी प्रकार, ट्रूवी के ‘हेल्दी मिक्स वेजी चिप्स’, ‘हेल्दी रागी चिप्स’ और ‘हेल्दी मूंग दाल चिप्स’ जैसे स्नैक उत्पादों पर ‘हेल्दी’ होने के दावे को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इसका कहना है कि इनमें कई अन्य सामग्री भी शामिल हैं, ऐसे में इन उत्पादों को ‘हेल्दी’ बताना भ्रामक हो सकता है।

इनके नाम पर भी आपत्ति

एफएसएसएआई ने हेल्दी मास्टर की ‘टैगलाइन’ ‘‘विजन टू सर्व हेल्दी’’, हेल्दी चॉइस के ‘‘हेल्दी फूड फॉर हेल्दी लाइफ पोहा’’ और हेल्थ एड के ब्रांड नाम पर भी आपत्ति जताई है। नियामक का मानना है कि ये सभी भारी-भरकम शब्द केवल ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए पैकेट पर लिखे गए हैं, जिनका उत्पाद की वास्तविक प्रकृति से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं दिखता।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!