गोदरेज प्रॉपर्टीज ने नोएडा में 2,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के करीब 670 फ्लैट बेचे

Edited By Updated: 25 Sep, 2023 11:03 AM

godrej properties sells around 670 flats worth over rs 2 000 crore in noida

रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने मजबूत मांग के दम पर नोएडा में अपनी नई आवासीय परियोजना में 2000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के करीब 670 फ्लैट बेचे हैं। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने पिछले साल नवंबर में नोएडा...

नई दिल्लीः रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने मजबूत मांग के दम पर नोएडा में अपनी नई आवासीय परियोजना में 2000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के करीब 670 फ्लैट बेचे हैं। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने पिछले साल नवंबर में नोएडा प्राधिकरण द्वारा आयोजित ई-नीलामी के जरिए जमीन खरीदी थी। 

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसने ‘‘नोएडा सेक्टर-146 स्थित गोदरेज ट्रॉपिकल आइल परियोजना में 2,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के 670 आवास बेचे हैं।'' इस परियोजना की शुरुआत अगस्त में की गई थी। गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गौरव पांडे ने कहा, ‘‘गोदरेज प्रॉपर्टीज के लिए नोएडा एक बेहद महत्वपूर्ण बाजार है और हम आने वाले वर्षों में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे।''  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!