Gold Rate on 21st January: सोने-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 10g Gold की कीमत जान रह जाएंगे हैरान

Edited By Updated: 21 Jan, 2026 10:35 AM

gold and silver have broken all records shocked to know price of 10 grams gold

रोज नए रिकॉर्ड बना रहे सोना-चांदी की कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही। 10 ग्राम सोने की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। बुधवार (21 जनवरी) को खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 7,435 रुपए की तेजी के सा 1,58,261 रुपए प्रति 10 ग्राम पर...

बिजनेस डेस्कः रोज नए रिकॉर्ड बना रहे सोना-चांदी की कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही। 10 ग्राम सोने की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। बुधवार (21 जनवरी) को खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 7,435 रुपए की तेजी के सा 1,58,261 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी के भाव में आज 10,029 रुपए का उछाल आया है ये 3,33,701 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नए शिखर पर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही, जबकि चांदी की सुस्त रही। Comex पर सोना 4,767.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,765.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 67.60 डॉलर की तेजी के साथ 4,833.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने 4,847.70 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 94.55 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 94.63 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.90 डॉलर की गिरावट के साथ 93.73 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 95.74 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!