Edited By jyoti choudhary,Updated: 06 Feb, 2026 10:27 AM

अगर आप गोल्ड-सिल्वर ज्वेलरी लेने का प्लान बना रहे हैं तो हो सकता है ये आपके लिए सही समय हो। क्योंकि आज लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (6 फरवरी) को MCX पर सोने का
बिजनेस डेस्कः अगर आप गोल्ड-सिल्वर ज्वेलरी लेने का प्लान बना रहे हैं तो हो सकता है ये आपके लिए सही समय हो। क्योंकि आज लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (6 फरवरी) को MCX पर सोने का भाव 1423 रुपए गिरकर 150648 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी की कीमत में 11026 रुपए की गिरावट आई है, ये 232789 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। इंटरनेशनल मार्केट में भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लुढ़के भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,800 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,889.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 46.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,842.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 70.36 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 76.71 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.64 डॉलर की गिरावट के साथ 72.07 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस महीने 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।