Gold price fall Today: सोने-चांदी में गिरावट का सिलसिला जारी, चेक करें MCX पर आज कितने गिरे दाम?

Edited By Updated: 11 Jun, 2026 10:24 AM

gold and silver prices down check how much rates fell on mcx today

इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। गुरुवार (11 जून) को MCX पर सोने की कीमत 660 रुपए लुढ़क कर 1,47,357 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी में 775 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,34,730 रुपए पर है। इंटरनेशनल...

बिजनेस डेस्कः इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। गुरुवार (11 जून) को MCX पर सोने की कीमत 660 रुपए लुढ़क कर 1,47,357 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी में 775 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,34,730 रुपए पर है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी के दाम लुढ़के हैं।

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी लुढ़के

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 4,300 रुपए टूटकर 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 10,000 रुपए फिसलकर 2.45 लाख रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। स्थानीय सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 4,300 रुपए यानी करीब तीन प्रतिशत गिरकर 1,56,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,60,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 10,000 रुपए यानी करीब चार प्रतिशत लुढ़ककर 2,45,700 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का बंद भाव 2,55,700 रुपए प्रति किलोग्राम रहा था। 

विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका एवं ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जिससे डॉलर मजबूत हुआ और कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई। पीएल वेल्थ के प्रमुख (उत्पाद एवं पारिवारिक कार्यालय) राजकुमार सुब्रमण्यन ने कहा कि ऊर्जा कीमतों में उछाल से महंगाई के लंबे समय तक ऊपर बने रहने और ब्याज दरें ऊंची बनी रहने की आशंका बढ़ी है, जिससे सोने-चांदी को लेकर आकर्षण में कमी आई है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!