Edited By jyoti choudhary,Updated: 22 Jun, 2026 06:00 PM

सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है, इसके बावजूद दुनिया के बड़े निवेशकों का भरोसा कमजोर नहीं पड़ा है। Bank of America के Global Fund Manager Survey ने सोने को लेकर ऐसा संकेत दिया जिसने बाजार को चौंका दिया है। सर्वे के
बिजनेस डेस्कः सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है, इसके बावजूद दुनिया के बड़े निवेशकों का भरोसा कमजोर नहीं पड़ा है। Bank of America के Global Fund Manager Survey ने सोने को लेकर ऐसा संकेत दिया जिसने बाजार को चौंका दिया है। सर्वे के मुताबिक, अब पहले की तुलना में कम निवेशक सोने को ओवरवैल्यूड यानी जरूरत से ज्यादा महंगा मान रहे हैं। यह स्थिति 2024 के बाद पहली बार देखने को मिल रही है।
आखिर ओवरवैल्यूड का मतलब क्या होता है?
आमतौर पर जब किसी एसेट की कीमत लगातार नए रिकॉर्ड बनाती है, तो निवेशकों में गिरावट और मुनाफावसूली का डर सताने लगता है लेकिन सोने के मामले में तस्वीर कुछ अलग दिखाई दे रही है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने सोने को मजबूत समर्थन दिया है।
रिकॉर्ड कीमतों के बावजूद क्यों बढ़ा भरोसा
विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशक अभी भी सोने को जोखिम भरे माहौल में सुरक्षा कवच के रूप में देख रहे हैं। यही वजह है कि रिकॉर्ड कीमतों के बावजूद इसमें निवेश की रुचि बनी हुई है।
जुलाई में क्या हो सकता है?
जुलाई 2026 को लेकर भी कई कई वैश्विक वित्तीय संस्थानों का रुख पॉजिटिव बना हुआ है। हालांकि अलग-अलग संस्थानों के अनुमान अलग हैं लेकिन ज्यादातर रिपोर्ट्स यह संकेत देती हैं कि सोने में मजबूती बनी रह सकती है।
Bank of America का सर्वे
Bank of America का अनुमान है कि सोना अभी भी निवेशकों के लिए मजबूत हेज यानी सुरक्षा कवच बना हुआ है। बैंक ने 2026 के लिए सोने का औसत भाव करीब 4,538 डॉलर प्रति औंस रहने का अनुमान दिया है। अगर तेजी और मजबूत होती है तो सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस तक भी पहुंच सकता है।
Goldman Sachs ने क्या बताया
दुनिया के दिग्गज निवेश बैंक Goldman Sachs का भी सोने को लेकर पॉजिटिव रुख है। Goldman Sachs का अनुमान है कि 2026 के अंत तक सोना 5,400 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। वहीं HSBC और JP Morgan भी सोने को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए हुए हैं।
एक रिपोर्ट में HSBC का सोने के भाव का नया टारगेट करीब 1,44,068 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास बताया गया है। वहीं JP Morgan का रुख तुलनात्मक रूप से थोड़ा सतर्क माना गया है लेकिन उसने भी सोने के प्रति पूरी तरह निगिटेव संकेत नहीं दिए हैं।
फिलहाल जुलाई 2026 के लिए सबसे बड़ा संकेत यही है कि सोने में उतार-चढ़ाव के बावजूद मजबूती बनी रह सकती है। भारतीय बाजार में फिलहाल सोने का भाव करीब 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है।