MCX पर गिरा सोने-चांदी का भाव, फिर भी सोना 1 लाख के पार बरकरार

Edited By Updated: 05 Aug, 2025 10:17 AM

gold and silver prices fell on mcx yet gold remained above rs 1 lakh

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार (5 अगस्त) को सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। हालांकि सोना अब भी एक लाख के पार बना हुआ है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने का भाव 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 1,01,011 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी...

बिजनेस डेस्कः कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार (5 अगस्त) को सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। हालांकि सोना अब भी एक लाख के पार बना हुआ है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने का भाव 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 1,01,011 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 0.09 फीसदी टूटकर 1,12,130 रुपए प्रति किग्रा पर है।

राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 400 रुपए  बढ़कर 98,020 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 97,620 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 300 रुपए बढ़कर 97,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। पिछले बाजार बंद में यह सोना 97,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा, सोमवार को चांदी की कीमत 500 रुपए बढ़कर 1,10,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। शुक्रवार को चांदी की कीमत 1,09,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!