Bullion Market: सोना फिर 1,50,000 के पार, दो दिन में 3,300 रुपए की छलांग

Edited By Updated: 04 Jul, 2026 01:00 PM

gold prices rise by rs 3 300 silver gains rs 5 000

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत फिर से 1.5 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई। लगातार दूसरे सत्र में इसमें 3,300 रुपए की बढ़ोतरी हुई, क्योंकि वैश्विक बाजार में मजबूती और कमजोर डॉलर ने सर्राफा की मांग को बढ़ा

बिजनेस डेस्कः राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत फिर से 1.5 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई। लगातार दूसरे सत्र में इसमें 3,300 रुपए की बढ़ोतरी हुई, क्योंकि वैश्विक बाजार में मजबूती और कमजोर डॉलर ने सर्राफा की मांग को बढ़ा दिया। दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,300 रुपए या 2.2 प्रतिशत बढ़कर 1,50,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई, जबकि पिछले सत्र में यह 1,47,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 

चांदी की कीमत में भी लगातार चौथे सत्र में बढ़ोतरी हुई और यह 5,000 रुपए या 2.08 प्रतिशत बढ़कर 2,45,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। पिछले सत्र में चांदी 2,40,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के कारण शुक्रवार को सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी हुई। कमजोर अमेरिकी डॉलर और ब्याज दरों में तेजी से बढ़ोतरी की कम संभावनाओं ने कीमतों को ऊपर बढ़ाया।'' अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना की कीमत 57.58 डॉलर या 1.4 प्रतिशत बढ़कर 4,181.50 डॉलर प्रति औंस हो गई और चांदी की कीमत 2.44 प्रतिशत बढ़कर 62.45 डॉलर प्रति औंस हो गई।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!