Edited By jyoti choudhary,Updated: 09 Mar, 2026 10:22 AM

पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली। सोमवार (9 मार्च) को घरेलू वायदा बाजार में दोनों धातुएं गिरावट के साथ खुलीं। खबर लिखे जाने तक सोने का वायदा भाव 1,334 रुपए की गिरावट
बिजनेस डेस्कः पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली। सोमवार (9 मार्च) को घरेलू वायदा बाजार में दोनों धातुएं गिरावट के साथ खुलीं। खबर लिखे जाने तक सोने का वायदा भाव 1,334 रुपए की गिरावट 1,60,300 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का वायदा भाव 3,185 रुपए की गिरावट के साथ 2,65,100 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी हल्की कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दिखी सुस्ती
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना सोमवार को 5,186.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,158.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 70.80 डॉलर की गिरावट के साथ 5,087.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 84.62 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 84.31 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.80 डॉलर की गिरावट के साथ 82.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।