Gold rate 23 july on MCX: तीन दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, फिर फिसले सोने-चांदी के दाम, खरीदारों से पहले चेक करें रेट

Edited By Updated: 23 Jul, 2026 10:17 AM

gold and silver prices slip again check rates

लगातार तीन दिन की तेजी के बाद आज फिर सोने-चांदी में गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर सोने का भाव 603 रुपए गिरकर 1,45,077 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में भी 698 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,26,300 रुपए पर है।

बिजनेस डेस्कः लगातार तीन दिन की तेजी के बाद आज फिर सोने-चांदी में गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर गुरुवार (23 जुलाई) सोने का भाव 603 रुपए गिरकर 1,45,077 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में भी 698 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,26,300 रुपए पर है।

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में 1,900 रुपए की बढ़ोतरी हुई और यह दो सप्ताह के उच्च स्तर 1.49 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसकी वजह मजबूत हाजिर मांग और वैश्विक बाजारों में मजबूती का रुख रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,900 रुपए बढ़कर 1,49,600 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। मंगलवार को यह 1,47,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सात जुलाई को स्थानीय बाजार में सोने की कीमत 1,49,250 रुपए प्रति 10 ग्राम थीं। लगातार छह सत्रों की गिरावट के बाद चांदी में सुधार हुआ और इसकी कीमत 8,500 रुपए बढ़कर 2,30,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। पिछले सत्र में यह 2,21,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!