Gold-Silver rate 26 december: सोने-चांदी में तूफानी तेजी, कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, चेक करें MCX पर लेटेस्ट भाव

Edited By Updated: 26 Dec, 2025 10:21 AM

gold and silver prices surge dramatically breaking all records

सोने-चांदी के वायदा भाव में आज (26 दिसंबर) फिर बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। इस सप्ताह लगातार चौथे कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव...

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के वायदा भाव में आज (26 दिसंबर) फिर बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। इस सप्ताह लगातार चौथे कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,39,089 रुपए, जबकि चांदी के भाव 2,31,800 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव रिकॉर्ड तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव ऑल टाइम हाई पर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। Comex पर सोना 4,523.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,502.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 35.50 डॉलर की तेजी के साथ 4,538.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने 4,561.60 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 72.72 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 71.68 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.54 डॉलर की तेजी के साथ 75.22 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने आज 75.49 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!