Delhi Bullion Market: चार दिन की गिरावट के बाद सोने में उछाल, 1,52,500 रुपए के पार पहुंचा गोल्ड रेट

Edited By Updated: 26 Sep, 2026 10:36 AM

gold rebounds after a four day decline rate crosses 1 52 500

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 200 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 1,52,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। इसके साथ सोने की लगातार चार सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर के

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 200 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 1,52,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। इसके साथ सोने की लगातार चार सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर के नरम पड़ने से निवेशकों को उतार-चढ़ाव भरे सप्ताह के बाद कुछ राहत मिली।

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना पिछले सत्र में 1,52,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रही। व्यापारियों ने बताया कि निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी से लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद सोने की कीमतों में सुधार हुआ। 

हालांकि, सप्ताह के दौरान सोने की कीमत में 4,000 रुपए यानी 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि चांदी की कीमत में 10,000 रुपए यानी 4 प्रतिशत की कमी आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''शुक्रवार को सोने की कीमत में सुधार देखा गया क्योंकि कीमती धातुओं के लिए कुछ मुख्य चुनौतियां कम हुई। कच्चे तेल की कीमत और अमेरिकी डॉलर हाल के उच्चतम स्तर से नीचे आए।'' 

गांधी ने कहा कि सुधार के बावजूद, सप्ताह की शुरुआत में डॉलर में भारी बढ़ोतरी के कारण सोने में साप्ताहिक आधार पर गिरावट आई। यह सुधार विदेशी बाजारों में भी समान रूप से देखा गया। वहां हाजिर सोना 27.73 डॉलर यानी लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 4,301.40 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 1.4 प्रतिशत बढ़कर 64.72 डॉलर प्रति औंस रही।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!