MCX Comex Gold Rate down: गिर गए सोने-चांदी के भाव, आज इतना सस्ता हुआ Gold, चांदी में 12647 रुपए की बड़ी गिरावट

Edited By Updated: 02 Apr, 2026 10:16 AM

gold becomes significantly cheaper today massive of 12 647 silver rates

गुरुवार (2 अप्रैल) को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। घरेलू बाजार में सोना करीब 3114 (2.03%) रुपए टूटकर 1,50,594 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी में 12647 (5.19%) रुपए की गिरावट आई है, ये एक किलोग्राम 2,30,854 के आसपास कारोबार...

बिजनेस डेस्कः गुरुवार (2 अप्रैल) को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। घरेलू बाजार में सोना करीब 3114 (2.03%) रुपए टूटकर 1,50,594 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी में 12647 (5.19%) रुपए की गिरावट आई है, ये एक किलोग्राम 2,30,854 के आसपास कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत

Comex पर सोना 4,764.90 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जो पिछले क्लोज 4,783.20 डॉलर से नीचे था। खबर लिखे जाने के समय सोना करीब 107 डॉलर टूटकर 4,676.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, इस साल सोना 5,586.20 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छू चुका है।

वहीं, चांदी में भी गिरावट का रुख बना हुआ है। Comex पर चांदी 75.15 डॉलर प्रति औंस पर खुली, जबकि पिछला क्लोज 76.07 डॉलर था। कारोबार के दौरान इसमें करीब 3.58 डॉलर की गिरावट आई और यह 72.49 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती नजर आई। इस साल चांदी 121.79 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!