सोना वायदा कीमत 315 रुपये की गिरावट, जानें आज का भाव

Edited By Updated: 23 Feb, 2022 05:17 PM

gold rate stock market share market silver rate business news

कमजोर वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे स्थानीय वायदा कारोबार में बुधवार को सोने का भाव 315 रुपये की गिरावट के साथ 50,013 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

नई दिल्ली:  कमजोर वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे स्थानीय वायदा कारोबार में बुधवार को सोने का भाव 315 रुपये की गिरावट के साथ 50,013 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
 

 मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 315 रुपये यानी 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,013 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,129 लॉट के लिये कारोबार हुआ। 
 

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख को देखते हुए निवेशकों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,898.2 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!