Edited By jyoti choudhary,Updated: 10 Apr, 2026 04:37 PM

भारत की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए सालाना वेतन वृद्धि लागू करने का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से सभी ग्रेड्स के कर्मचारियों पर लागू होगी, हालांकि कंपनी ने अभी तक हाइक की सटीक...
बिजनेस डेस्कः भारत की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए सालाना वेतन वृद्धि लागू करने का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से सभी ग्रेड्स के कर्मचारियों पर लागू होगी, हालांकि कंपनी ने अभी तक हाइक की सटीक प्रतिशत जानकारी साझा नहीं की है।
1 अप्रैल से लागू होगा हाइक
कंपनी के चीफ एचआर ऑफिसर सुदीप कुन्नूमल ने बताया कि TCS लगातार अपने वर्कफोर्स में निवेश कर रही है। इसमें अनुभवी प्रोफेशनल्स की भर्ती और कैंपस हायरिंग दोनों शामिल हैं।
AI स्किल्स पर खास जोर
TCS अब “AI-फर्स्ट” रणनीति पर तेजी से आगे बढ़ रही है। कंपनी का फोकस कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) से जुड़े स्किल्स में मजबूत बनाने पर है, ताकि बदलती टेक्नोलॉजी डिमांड के साथ तालमेल बना रहे।
नई भर्तियों से बढ़ी ताकत
वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (Q4 FY26) में कंपनी ने 2,356 नए कर्मचारियों को जोड़ा। इसके साथ ही TCS के कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर करीब 2.7 लाख हो गई है, जिनमें बड़ी संख्या AI और ML स्किल्स से लैस है।
पिछली बार हाइक में हुई थी देरी
गौरतलब है कि FY25 में TCS ने वेतन वृद्धि लागू करने में करीब 5 महीने की देरी की थी। उस दौरान कर्मचारियों को 4.5% से 7% तक हाइक मिला था, जबकि टॉप परफॉर्मर्स को डबल डिजिट बढ़ोतरी दी गई थी।