सरकारी बीमा कंपनी को मिला 2,298 करोड़ का GST नोटिस, शेयर लुढ़का

Edited By Updated: 27 Jun, 2025 11:51 AM

government insurance company received gst notice of rs 2 298 crore

सार्वजनिक क्षेत्र की जनरल इंश्योरेंस कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 2,298 करोड़ रुपए का भारी-भरकम GST डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने गुरुवार रात को शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी। यह नोटिस मुंबई-दक्षिण और महाराष्ट्र राज्य के एडिशनल...

बिजनेस डेस्कः सार्वजनिक क्षेत्र की जनरल इंश्योरेंस कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 2,298 करोड़ रुपए का भारी-भरकम GST डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने गुरुवार रात को शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी। यह नोटिस मुंबई-दक्षिण और महाराष्ट्र राज्य के एडिशनल कमिश्नर ऑफिस द्वारा जारी किया गया है और यह अप्रैल 2018 से मार्च 2023 के बीच के पांच वित्त वर्षों के लिए है।

कंपनी ने शुरू की तैयारी

कंपनी ने कहा है कि वह अपने टैक्स सलाहकारों की सलाह के अनुसार तय समयसीमा में विस्तृत जवाब दाखिल करेगी। कंपनी का दावा है कि उसका पक्ष कानूनी और तथ्यात्मक आधार पर मजबूत है।

शेयरों में गिरावट

नोटिस की जानकारी सामने आने के बाद न्यू इंडिया एश्योरेंस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को कंपनी का स्टॉक बीएसई पर 1.05 फीसदी टूटकर 183.85 रुपए पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को यह 2.34% टूटकर 185.80 रुपए पर बंद हुआ। इससे पहले बुधवार को यह 190.25 रुपए पर बंद हुआ था। गुरुवार को शेयर ने 192.15 का इंट्राडे हाई और 185.00 का इंट्राडे लो छुआ। 

52 वीक हाई से नीचे कारोबार

न्यू इंडिया एश्योरेंस के शेयर इस समय 52 वीक हाई 309.90 रुपए से काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं। कंपनी का 52 वीक लो 135.05 रुपए रहा है। बीएसई के अनुसार, कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 30,619.84 करोड़ रुपए है।

इंश्योरेंस पोर्टफोलियो

सरकारी स्वामित्व वाली यह कंपनी मोटर, हेल्थ, ट्रैवल, क्रेडिट और पर्सनल एक्सिडेंट जैसे बीमा उत्पादों की पेशकश करती है और देश की सबसे प्रमुख जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में गिनी जाती है।
 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!