IMFA ने ओडिशा में टाटा स्टील के फेरो क्रोम संयंत्र का अधिग्रहण पूरा किया

Edited By Updated: 28 Feb, 2026 01:20 PM

imfa completes acquisition of tata steel s ferrochrome plant in odisha

ओडिशा स्थित इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज लिमिटेड (आईएमएफए) ने जाजपुर जिले के कलिंगनगर में टाटा स्टील लिमिटेड के फेरो क्रोम संयंत्र का रणनीतिक अधिग्रहण पूरा करने की घोषणा की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस सौदे का मूल्य 707.26

भुवनेश्वरः ओडिशा स्थित इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज लिमिटेड (आईएमएफए) ने जाजपुर जिले के कलिंगनगर में टाटा स्टील लिमिटेड के फेरो क्रोम संयंत्र का रणनीतिक अधिग्रहण पूरा करने की घोषणा की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस सौदे का मूल्य 707.26 करोड़ रुपए है, जिसमें 610 करोड़ रुपए के आधार मूल्य के साथ जीएसटी और शुद्ध कार्यशील पूंजी शामिल है। इस अधिग्रहण का वित्तपोषण पूरी तरह से आंतरिक संसाधनों के माध्यम से किया गया है। 

आईएमएफए मूल्यवर्धित फेरो क्रोम की एक पूर्ण एकीकृत उत्पादक कंपनी है। कलिंगनगर में 115 एकड़ में फैली इस नई अधिग्रहित इकाई में चार भट्टियां हैं, जिनकी उत्पादन क्षमता एक लाख टन प्रति वर्ष है। आईएमएफए के प्रबंध निदेशक सुभ्रकांत पांडा ने कहा, ''यह सौदा कंपनी की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हम एक सुचारू और निर्बाध एकीकरण की दिशा में काम करके सभी हितधारकों के लिए मूल्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।''  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!