सरकार किसानों से किया वादा निभाना नहीं चाहती: राहुल गांधी

Edited By Updated: 14 Mar, 2026 01:25 PM

the government does not want to fulfill the promise made to farmers rahul gandh

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार ने किसानों से फसल की लागत के साथ ही 50 प्रतिशत और देने का वादा किया था लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है और ऐसा लगता है मोदी सरकार वादे को निभाना नहीं...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार ने किसानों से फसल की लागत के साथ ही 50 प्रतिशत और देने का वादा किया था लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है और ऐसा लगता है मोदी सरकार वादे को निभाना नहीं चाहती है। श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार को लिखा, 'लोकसभा में मैंने सरकार से सीधा सवाल पूछा था कि 2021 में किसानों से किया गया फसल की लागत के साथ 50 फीसदी कानूनी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का वादा अब तक लागू क्यों नहीं हुआ।

PunjabKesari

सरकार ने जवाब देने से बचते हुए सिफर् अपनी पुरानी एएसपी नीति दोहरा दी।' उन्होंने कहा कि सरकार ने यह भी स्वीकार किया कि उसने राज्यों पर एमएसपी बोनस खत्म करने का दबाव डाला, जिसे बिना किसी तकर् के‘राष्ट्रीय प्राथमिकताओं'के नाम पर सही ठहराया गया। उनका कहना था कि इसके साथ ही एक और गंभीर सवाल है अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में‘गैर-टैरिफ बाधाएँ'घटाने की बात कही गई है।

PunjabKesari

क्या इसका मतलब एमएसपी और सरकारी खरीद को कमजोर करना है। सरकार इस सवाल से भी बच रही है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार किसानों से किया वादा तो निभाना नहीं चाहती, अपने स्वार्थ के लिए वो भारतीय कृषि को कुर्बान करने को भी तैयार है। उन्होने कहा कि वह किसानों के अधिकार और एमएसपी की रक्षा के लिए संसद के भीतर और बाहर आवाज़ उठाते रहेंगे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!