सरकार की कमाई को मिला बूस्ट, जुलाई में GST से ₹1.96 लाख करोड़ जुटाए

Edited By Updated: 01 Aug, 2025 05:09 PM

government s earnings got a boost collected 1 95 lakh crore from gst in july

केंद्र सरकार द्वारा शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2025 में वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह सालाना आधार पर 7.5% की वृद्धि के साथ ₹1,95,735 करोड़ रहा। यह लगातार सातवां महीना है जब GST संग्रह ₹1.8 लाख करोड़ के पार रहा है।

बिजनेस डेस्कः देश में जुलाई 2025 के दौरान ग्रॉस वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह 1.96 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 7.5 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्शाता है। वित्त मंत्रालय द्वारा 1 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार सातवां महीना है जब GST कलेक्शन 1.8 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े से ऊपर रहा है।

मासिक ट्रेंड्स पर नजर

  • अप्रैल 2025: ₹2.37 लाख करोड़ (अब तक का सर्वाधिक)
  • मई 2025: ₹2.01 लाख करोड़
  • जून 2025: ₹1.84 लाख करोड़
  • जुलाई 2025: ₹1.96 लाख करोड़

वित्त वर्ष 2025 में अब तक की स्थिति

अप्रैल-जुलाई 2025 के बीच कुल GST कलेक्शन 8.18 लाख करोड़ रुपए रहा है, जो साल-दर-साल आधार पर 10.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

FY25 के लिए अब तक का कलेक्शन

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में ग्रॉस GST संग्रह 22.08 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है, जो एक साल पहले की तुलना में 9.4% अधिक है। इस दौरान औसत मासिक GST कलेक्शन ₹1.84 लाख करोड़ रहा, जबकि FY24 में यह औसतन ₹1.68 लाख करोड़ था। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!