बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मई में धीमी पड़कर 0.5% पर

Edited By Updated: 22 Jun, 2026 06:24 PM

growth in core industries slowed to 0 5 in may

देश के आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मई में धीमी पड़कर सात महीने के निचले स्तर 0.5 प्रतिशत पर रही। कोयला, कच्चा तेल और रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में गिरावट के कारण बुनियादी उद्योगों की वृद्धि सुस्त पड़ी। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह...

नई दिल्लीः देश के आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मई में धीमी पड़कर सात महीने के निचले स्तर 0.5 प्रतिशत पर रही। कोयला, कच्चा तेल और रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में गिरावट के कारण बुनियादी उद्योगों की वृद्धि सुस्त पड़ी। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इससे पिछले महीने अप्रैल में बुनियादी उद्योग की वृद्धि दर 1.8 प्रतिशत और मई, 2025 में 1.2 प्रतिशत रही थी। 

आंकड़ों के अनुसार, कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पादों और उर्वरक के उत्पादन वृद्धि में गिरावट आई। प्रमुख उद्योगों की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल-मई के दौरान 1.1 प्रतिशत पर स्थिर रही। इससे पहले, बीते वर्ष अक्टूबर में, आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में 0.1 प्रतिशत में गिरावट आई थी।  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!