आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मई में घटकर 0.7 प्रतिशत पर

Edited By Updated: 20 Jun, 2025 06:02 PM

growth rate of eight core industries fell to 0 7 percent in may

देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योग की वृद्धि दर मई 2025 में घटकर 0.7 प्रतिशत रह गई, जो पिछले नौ महीनों में सबसे कम है। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। पिछली सबसे कम वृद्धि दर अगस्त, 2024 में दर्ज की गई थी, जब इन ढांचागत क्षेत्रों...

नई दिल्लीः देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योग की वृद्धि दर मई 2025 में घटकर 0.7 प्रतिशत रह गई, जो पिछले नौ महीनों में सबसे कम है। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। पिछली सबसे कम वृद्धि दर अगस्त, 2024 में दर्ज की गई थी, जब इन ढांचागत क्षेत्रों के उत्पादन में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई थी। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल मई में इन क्षेत्रों की वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत थी। इस साल अप्रैल में इन प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों के उत्पादन में एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।

इन आंकड़ों से पता चलता है कि चार प्रमुख क्षेत्रों- कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, उर्वरक एवं बिजली के उत्पादन में मई के दौरान गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, रिफाइनरी उत्पादों और सीमेंट उत्पादन की वृद्धि दर सकारात्मक रही। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष की पहले दो महीनों (अप्रैल-मई) में आठ प्रमुख क्षेत्रों में कुल 0.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले कम है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 6.9 प्रतिशत थी।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!