देश में बीते वित्त वर्ष इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री 24.6% बढ़ी: फाडा

Edited By Updated: 07 Apr, 2026 05:31 PM

retail sales of electric vehicles in country rose 24 6

देश में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री 24.6 प्रतिशत बढ़कर 24.52 लाख इकाई हो गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। खुदरा वाहन उद्योग के शीर्ष निकाय फाडा के अनुसार, वित्त वर्ष...

नई दिल्लीः देश में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री 24.6 प्रतिशत बढ़कर 24.52 लाख इकाई हो गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। खुदरा वाहन उद्योग के शीर्ष निकाय फाडा के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान दोपहिया, तिपहिया, यात्री वाहन और वाणिज्यिक वाहन सभी श्रेणियों में मजबूत दहाई अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री 14 लाख इकाइयों को पार कर गई, जबकि इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की बिक्री लगभग दो लाख इकाइयों के करीब पहुंची और इसमें 83.63 प्रतिशत की तेज वृद्धि हुई। 

फाडा के अध्यक्ष सी एस विग्नेश्वर ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 भारत के इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा है, जिसमें कुल बिक्री लगभग 24.52 लाख इकाइयों तक पहुंच गई। इलेक्ट्रिक यात्री वाहन श्रेणी में बिक्री 1,99,923 इकाई रही, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 1,08,873 इकाई थी। इस खंड में टाटा मोटर्स 78,811 इकाइयों की बिक्री के साथ सबसे आगे रही, जबकि जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री 21.81 प्रतिशत बढ़कर 14,01,818 इकाई हो गई। इस श्रेणी में टीवीएस मोटर कंपनी पहले स्थान पर रही, जबकि बजाज ऑटो और एथर एनर्जी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 

इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की बिक्री 18.97 प्रतिशत बढ़कर 8,30,819 इकाई हो गई। वहीं, इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 120.57 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 19,454 इकाई पर पहुंच गई। फाडा के अनुसार, यह वृद्धि दिखाती है कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में बदलाव तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश ऊर्जा बदलाव में मजबूत भूमिका निभा रहा है।  
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!