यात्री वाहनों की थोक बिक्री मार्च में 16% बढ़कर 4,42,460 इकाई: सियाम

Edited By Updated: 14 Apr, 2026 03:16 PM

passenger vehicle wholesale sales rise 16 to 442 460 units in march siam

घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री मार्च में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 4,42,460 इकाई हो गई। उद्योग संगठन सियाम ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यात्री वाहनों की थोक बिक्री मार्च 2025 में 3,81,358 इकाई रही थी।

नई दिल्लीः घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री मार्च में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 4,42,460 इकाई हो गई। उद्योग संगठन सियाम ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यात्री वाहनों की थोक बिक्री मार्च 2025 में 3,81,358 इकाई रही थी। 

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की ओर से जारी बयान के अनुसार, दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री भी 19.3 प्रतिशत बढ़कर पिछले महीने 19,76,128 इकाई हो गई जो मार्च 2025 में 16,56,939 इकाई थी। इसके अलावा, तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री 21.4 प्रतिशत बढ़कर 76,273 इकाई रही जबकि मार्च 2025 में यह 62,813 इकाई थी।  
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!