गर्मी ने बढ़ाया टमाटर का ताव, कीमतों में आया उबाल, जानें कब मिलेगी राहत

Edited By Updated: 16 Jun, 2025 11:31 AM

heat has increased the price of tomatoes know when relief

दिल्ली में भीषण गर्मी अब केवल मौसम तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसका असर सीधा आम लोगों की रसोई पर दिखने लगा है। खासकर टमाटर के दामों में बीते कुछ दिनों में जबरदस्त उछाल आया है। जहां हाल ही में टमाटर 40-50 रुपए प्रति किलो मिल रहा था, अब वहीं 70 से 80...

बिजनेस डेस्कः दिल्ली में भीषण गर्मी अब केवल मौसम तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसका असर सीधा आम लोगों की रसोई पर दिखने लगा है। खासकर टमाटर के दामों में बीते कुछ दिनों में जबरदस्त उछाल आया है। जहां हाल ही में टमाटर 40-50 रुपए प्रति किलो मिल रहा था, अब वहीं 70 से 80 रुपए प्रति किलो में बिक रहा है।

आजादपुर मंडी में आवक घटी, कीमतें बढ़ीं

आजादपुर मंडी वेजिटेबल ट्रेडर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अनिल मल्होत्रा ने बताया कि तेज गर्मी के चलते उत्तर भारत में टमाटर की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जून-जुलाई में लोकल टमाटर की फसल खत्म हो जाती है और इस दौरान आपूर्ति शिमला व बेंगलुरु जैसे इलाकों से होती है, जिससे ट्रांसपोर्ट खर्च और खराब होने की आशंका दोनों बढ़ जाते हैं।

फिलहाल बेंगलुरु से आने वाला टमाटर 1000 रुपए प्रति 25 किलो की दर से बिक रहा है, जबकि पहले यही कैरेट 700-800 रुपए में मिल रही थी।

रिटेल में 80 रुपए किलो तक पहुंचा भाव

गाजीपुर, ओखला और केशवपुर मंडियों से टमाटर खरीदने वाले रिटेल विक्रेताओं का कहना है कि केवल तीन दिनों में ही टमाटर की कीमतों में तेज उछाल आया है। अब इसे 70 से 80 रुपए प्रति किलो बेचना पड़ रहा है। साथ ही प्याज की कीमतों में भी 3 से 5 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है।

दुकानदारों ने बताया कि गर्मी में हर कैरेट में करीब 5 किलो टमाटर खराब हो रहा है, जिससे लागत वसूलने के लिए दाम बढ़ाना मजबूरी बन गया है।

बारिश तक राहत मुश्किल

विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक बारिश नहीं होती और लोकल फसल फिर से बाजार में नहीं आती, तब तक टमाटर के दामों में गिरावट की उम्मीद कम ही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को अगले कुछ हफ्तों तक महंगे टमाटर झेलने पड़ सकते हैं। 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!