HMSI को 2024-25 में 3,726.8 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ

Edited By Updated: 08 Oct, 2025 05:18 PM

hmsi projects a net profit of 3 726 8 crore in 2024 25

होंडा मोटर कंपनी की गैर-सूचीबद्ध दोपहिया वाहन इकाई होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया का वित्त वर्ष 2024-25 में एकीकृत शुद्ध लाभ 37.77 प्रतिशत बढ़कर 3,726.8 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले पांच साल का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में...

नई दिल्लीः होंडा मोटर कंपनी की गैर-सूचीबद्ध दोपहिया वाहन इकाई होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया का वित्त वर्ष 2024-25 में एकीकृत शुद्ध लाभ 37.77 प्रतिशत बढ़कर 3,726.8 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले पांच साल का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 2,705.15 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया था। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी परिचालन आय 39,237.6 करोड़ रुपए रही, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 31,945.06 करोड़ रुपए थी। 

टोफ्लर के आंकड़ों के अनुसार, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) का वित्त वर्ष 2024-25 में एकीकृत शुद्ध लाभ कंपनी द्वारा पिछले पांच वर्षों में दर्ज किया गया सबसे अधिक लाभ था। एचएमएसआई ने वित्त वर्ष 2022-23 में 1,851.46 करोड़ रुपए, वित्त वर्ष 2021- 22 में 1,002.5 करोड़ रुपए और वित्त वर्ष 2020-21 में 152.4 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया था। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!