Holi 2026 Business: होली पर हो सकता है 80 हजार करोड़ का कारोबार! बाजारों में जबरदस्त रौनक, देसी उत्पादों की धूम

Edited By Updated: 23 Feb, 2026 11:35 AM

holi could bring 80 000 crore rupees in business markets are vibrant

इस साल रंगों का त्योहार होली देशभर के व्यापारियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। Confederation of All India Traders (कैट) के मुताबिक, इस बार होली के मौके पर देशभर में 80 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। यह पिछले साल के करीब 60...

बिजनेस डेस्कः इस साल रंगों का त्योहार होली देशभर के व्यापारियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। Confederation of All India Traders (कैट) के मुताबिक, इस बार होली के मौके पर देशभर में 80 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। यह पिछले साल के करीब 60 हजार करोड़ रुपए के मुकाबले लगभग 25 प्रतिशत ज्यादा है।

‘वोकल फॉर लोकल’ का असर साफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का असर अब बाजारों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। कुछ साल पहले तक होली के बाजारों में चीनी पिचकारियों और सजावटी सामानों का बोलबाला रहता था लेकिन 2021 के बाद तस्वीर बदल गई है। अब बाजार में स्वदेशी उत्पादों का दबदबा है और स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए सामान की जमकर बिक्री हो रही है।

ग्राहक अब भारत में बने प्राकृतिक रंग, हर्बल गुलाल, चंदन और पूजन सामग्री को प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे कुटीर उद्योग और छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिल रहा है।

हर्बल रंगों और पारंपरिक कपड़ों की बढ़ी मांग

लोगों में सेहत और त्वचा को लेकर जागरूकता बढ़ने से केमिकल रंगों की जगह हर्बल और प्राकृतिक रंगों की मांग तेजी से बढ़ी है। बच्चों के बीच स्पाइडर-मैन और छोटा भीम जैसे किरदारों वाली पिचकारियां खास आकर्षण बनी हुई हैं।

सिर्फ रंग ही नहीं, कपड़ों के बाजार में भी अच्छी खासी रौनक है। सफेद टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा, सलवार-सूट और ‘हैप्पी होली’ प्रिंटेड टी-शर्ट की जमकर बिक्री हो रही है। साथ ही फर्निशिंग फैब्रिक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की बिक्री में भी तेजी आई है।

दिल्ली में 15 हजार करोड़ का अनुमान

राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा व्यापारिक गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री और चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल के अनुसार, अकेले दिल्ली में करीब 15 हजार करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान है। शहर के थोक और खुदरा बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

मिठाई की दुकानों पर पारंपरिक गुजिया की मांग चरम पर है। ड्राई फ्रूट्स पैकेट, गिफ्ट आइटम्स, किराना और एफएमसीजी उत्पादों की बिक्री भी तेज हो गई है।

होली मिलन समारोहों से सर्विस सेक्टर को फायदा

होली मिलन समारोहों के चलते सर्विस और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी उछाल आया है। दिल्ली में ही करीब तीन हजार से ज्यादा सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बैंक्वेट हॉल, फार्महाउस और बड़े रेस्टोरेंट लगभग फुल बुक हैं।

इस साल 3 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगों की होली मनाई जाएगी। त्योहार की तैयारियों के बीच बाजारों में जो रौनक दिख रही है, वह व्यापारियों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!