HUL का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 6,603 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 12 Feb, 2026 01:33 PM

hul s net profit doubled rs6 603 crore third quarter current financial year

घरेलू उपयोग का रोजमर्रा का सामान बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर दोगुना होकर 6,603 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। एचयूएल ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार

नई दिल्लीः घरेलू उपयोग का रोजमर्रा का सामान बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर दोगुना होकर 6,603 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। एचयूएल ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अपने आइसक्रीम व्यवसाय को क्वालिटी वॉल्स (इंडिया) लिमिटेड को बेच दिया था जिससे उसके लाभ में यह वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने बताया कि नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन से तिमाही के दौरान 576 करोड़ रुपए के असाधारण मद (हानि) दर्ज किए। 

कंपनी ने कहा, ''शुद्ध लाभ 6,603 करोड़ रुपए रहा, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 121 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह वृद्धि मुख्य रूप से आइसक्रीम व्यवसाय को बेचने से उत्पन्न एकमुश्त सकारात्मक प्रभाव के कारण हुई..'' असाधारण मदों को छोड़कर शुद्ध लाभ एक प्रतिशत बढ़कर 2,562 करोड़ रुपए रहा। वहीं असाधारण मदों और कर से पहले इसका लाभ 3,495 करोड़ रुपए था। समीक्षाधीन तिमाही में उत्पादों की बिक्री से इसका राजस्व 5.71 प्रतिशत बढ़कर 16,197 करोड़ रुपए हो गया। 2024-25 की इसी तिमाही में यह 15,322 करोड़ रुपए था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एचयूएल का कुल व्यय 6.37 प्रतिशत बढ़कर 13,078 करोड़ रुपए रहा। 

अन्य राजस्व सहित इसकी कुल आय 5.01 प्रतिशत बढ़कर 16,580 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक प्रिया नायर ने कहा, ''इस तिमाही के दौरान, मांग के रुझानों में सुधार के शुरुआती संकेत दिखाई दिए जो सहायक नीतिगत उपायों द्वारा समर्थित थे।'' उन्होंने कहा, ''हमने अपने ब्रांड के साथ व्यापक स्तर पर आकर्षण बढ़ाना जारी रखा, उच्च-वृद्धि मांग वाले क्षेत्रों में बाजार विकास को गति दी और त्वरित वाणिज्य के लिए एक समर्पित संगठन के साथ भविष्य के माध्यमों को विस्तारित करने की अपनी क्षमताओं को मजबूत किया।'' 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!