BHEL को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज से 1,200 से 1,500 करोड़ रुपए का ठेका मिला

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 02:52 PM

bhel secures contract worth rs 1 200 1 500 crore from hindalco industries

सार्वजनिक क्षेत्र की बीएचईएल को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज से 1200-1500 करोड़ रुपए का ठेका मिला है। बीएचईएल ने बुधवार को बताया कि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की इकाई आदित्य एल्युमिनियम से इस संबंध में आशय पत्र (एलओआई) मिला है। इसमें दो गुणा 150 मेगावाट बीटीजी...

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र की बीएचईएल को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज से 1200-1500 करोड़ रुपए का ठेका मिला है। बीएचईएल ने बुधवार को बताया कि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की इकाई आदित्य एल्युमिनियम से इस संबंध में आशय पत्र (एलओआई) मिला है। इसमें दो गुणा 150 मेगावाट बीटीजी (बॉयलर, टर्बाइन व जनरेटर) पैकेज के लिए डिजाइन, इंजीनियरिंग, विनिर्माण, स्थान उपलब्ध कराना, 'अनलोडिंग' व भंडारण, स्थापना, उसे चालू करना और गारंटी परीक्षण आदि शामिल हैं।

बीएचईएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि यह परियोजना ओडिशा के संबलपुर जिले के लपंगा में करीब तीन वर्ष की अवधि में पूरी की जाएगी। भारी उद्योग मंत्रालय के तहत आने वाली बीएचईएल ऊर्जा तथा अवसंरचना क्षेत्रों में भारत के सबसे बड़े इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनियों में से एक है। यह विश्व स्तर पर अग्रणी विद्युत उपकरण विनिर्माता है।  

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!