इस मामले में भारत ने मारी बाजी, अमेरिका-चीन को पीछे छोड़ दुनिया में बना No.1

Edited By Updated: 14 May, 2025 01:47 PM

india won in this case leaving behind america and china and became

भारत ने अप्रैल 2025 में वैश्विक स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में पहला स्थान हासिल किया है, यह जानकारी जेपी मॉर्गन की ताज़ा रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 58.2 और सर्विस पीएमआई 58.7 दर्ज किया...

बिजनेस डेस्कः भारत ने वैश्विक आर्थिक मोर्चे पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जेपी मॉर्गन की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2025 में भारत ने मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर दोनों में दुनिया के सभी बड़े देशों को पीछे छोड़ दिया है। भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 58.2 और सर्विस पीएमआई 58.7 रहा, जो अमेरिका, चीन, यूरोप और ब्रिटेन जैसे विकसित देशों से कहीं बेहतर प्रदर्शन है। ये आंकड़े न सिर्फ भारत की मजबूत घरेलू मांग और आर्थिक स्थिरता को दर्शाते हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती ताकत और विश्वास का भी संकेत देते हैं।

परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) किसी भी देश की आर्थिक गतिविधियों और व्यावसायिक माहौल का महत्वपूर्ण संकेतक माना जाता है। 50 से ऊपर का पीएमआई विस्तार (Expansion) और 50 से नीचे का पीएमआई संकुचन (Contraction) को दर्शाता है। भारत के मजबूत आंकड़े यह दर्शाते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था स्थिर और मजबूत गति से आगे बढ़ रही है।

भारत ने वैश्विक दिग्गजों को पछाड़ा

  • चीन का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई अप्रैल में 50.4 और सर्विस पीएमआई 50.7 रहा, जो भारत से काफी पीछे है।
  • अमेरिका का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 48.7 और सर्विस पीएमआई 51.6 रहा — यह धीमी गति का संकेत है।
  • यूरोप और ब्रिटेन में हालात चिंताजनक हैं। फ्रांस और ब्रिटेन दोनों का पीएमआई 50 से नीचे रहा, जो आर्थिक मंदी के संकेत हैं।

क्या है भारत की सफलता के पीछे कारण?

जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की इस मजबूती के पीछे मजबूत घरेलू मांग, कारोबारी विश्वास और आर्थिक स्थिरता जैसी प्रमुख वजहें हैं। भारतीय उपभोक्ता अधिक खर्च कर रहे हैं और कंपनियां भविष्य को लेकर आशावादी हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि "भारत की घरेलू मांग और व्यापारिक आशावाद समग्र आर्थिक गतिविधियों को मजबूती दे रहे हैं।"
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!