Gold-Silver पर Kiyosaki की यह सलाह हुई सही साबित, निवेशकों को मिली राहत

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 06:13 PM

kiyosaki s advice on gold and silver proved to be correct bringing relief inves

मंगलवार को सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। MCX पर सोना करीब 1.53 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी एक ही दिन में लगभग 30,000 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई। यह तेजी ऐसे समय पर आई है, जब पिछले कुछ दिनों में...

बिजनेस डेस्कः मंगलवार को सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। MCX पर सोना करीब 1.53 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी एक ही दिन में लगभग 30,000 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई। यह तेजी ऐसे समय पर आई है, जब पिछले कुछ दिनों में दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली थी।

हालिया गिरावट में चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 2 लाख रुपए प्रति किलो तक टूट गई थी, वहीं सोना भी ऊंचे स्तरों से काफी नीचे फिसल गया था। इसी दौरान ‘Rich Dad Poor Dad’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने निवेशकों को घबराने के बजाय इसे 'खरीदारी का मौका' मानने की सलाह दी थी।

अमीर और गरीब की सोच में बताया फर्क

1 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कियोसाकी ने कहा था कि सोना, चांदी और बिटकॉइन में तेज गिरावट आई है लेकिन ऐसे वक्त में अमीर लोग डरकर बेचते नहीं, बल्कि खरीदारी करते हैं। उन्होंने लिखा था कि बाजार गिरने पर गरीब वर्ग एसेट बेच देता है, जबकि अमीर लोग उसी गिरावट को 'सेल' की तरह देखते हैं। कियोसाकी ने यह भी कहा था कि वे खुद कैश के साथ मौके का इंतजार कर रहे हैं।

तेजी के बाद वायरल पोस्ट फिर चर्चा में

मंगलवार को आई तेजी के बाद कियोसाकी की यह सलाह एक बार फिर चर्चा में आ गई है। उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुकी थी और अब मौजूदा रिकवरी के बाद निवेशकों को इससे कुछ राहत मिलती दिख रही है। एक बार फिर सोना और चांदी निवेशकों के रडार पर लौट आए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!